HARYANA NEWS : महिला आरक्षण पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की महिलाओं के साथ कर्तुधा किया है। अगर ये बिल पास होता तो महिला संसद में अपनी आवाज उठाती और कांग्रेस महिलाओं को सिंबल के तौर पर देखते है और वोट के लिए फायदा उठाना का काम करते है। 4 बार बिल संसद में लाया गया और 4 बार ये बिल गिर गया। 2010 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत में थी उस समय राज्यसभा में पास हुआ लेकिन इन्होंने लोकसभा में बिल पेश ही नहीं किया।
किरण चौधरी ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर का मानना था कि महिलाओं को सशक्त किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिलाओं के लिए कई काम किए गए जिसके लिए महिलाएं आज भी उनका धन्यवाद करती है। जब ये बिल संसद में गिरा तो विपक्ष में खूब खुशी मनाई। कोई नाचा तो किसी ने एक दूसरे की पीठ थपथपाई।
हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए
कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल की अर्जी खारिज करने पर किरण चौधरी ने कहा कि पंजाब में चुनाव है और केजरीवाल लोगों का ध्यान आकर्षित करने का काम कर रहे है। दिल्ली ने 10 साल उनको दिए और उन्होंने इस समय में दिल्ली का क्या हाल किया ये किसी से छुपा नहीं है। राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोट को लेकर किरण चौधरी ने कहा कि एलपीओ भूपेंद्र हुड्डा खुद एजेंट बनकर बैठे हुए है। उन्होंने उन महिलाओं पर आरोप लगा दिए जो उनके कहने पर नहीं है। जो एक्शन है वो नेता प्रतिपक्ष पर लेना चाहिए था।