Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में सुशासन पुरस्कार पाने का मौका, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

Haryana News: हरियाणा में सुशासन पुरस्कार पाने का मौका, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

Haryana News: हरियाणा सरकार ने हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के तहत असाधारण एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और कर्मचारी समूहों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पुरस्कार सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर, 2026 को प्रदान किए जाएंगे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार यह योजना राज्य सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों, वैधानिक प्राधिकरणों, मिशन सोसायटियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा सरकारी स्वामित्व एवं नियंत्रण वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत ग्रुप-ए, बी, सी और डी के कर्मचारियों पर लागू होगी। इसके अतिरिक्त, हरियाणा कौशल रोजगार निगम, हारट्रोन, जिला सूचना प्रौद्योगिकी सोसायटी अथवा आउटसोर्स नीति के तहत कार्यरत अनुबंध कर्मी भी इसके पात्र होंगे। हालांकि, प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी इस योजना के दायरे से बाहर रखे गए हैं।

योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने आवेदन संबंधित विभागाध्यक्ष, कार्यालय प्रमुख या संगठन प्रमुख को प्रस्तुत करेंगे। प्राप्त आवेदनों की जांच और समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारी अपनी सिफारिशों सहित इन्हें पोर्टल haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पर अपलोड करेंगे। आवेदन अपलोड करने की अवधि 1 नवंबर से 25 नवंबर, 2026 तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

योजना के अंतर्गत राज्य फ्लैगशिप पुरस्कारों के लिए आवेदन संबंधित प्रशासनिक सचिवों द्वारा अपलोड किए जाएंगे। राज्य स्तरीय पुरस्कार सभी पात्र कर्मचारियों के लिए खुले होंगे, जबकि प्रत्येक जिले के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त नामांकनों को संबंधित इम्पावर्ड कमेटी द्वारा शॉर्टलिस्ट करने के साथ-साथ उनकी जांच और मूल्यांकन किया जाएगा।

हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 का विस्तृत विवरण haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in  पोर्टल तथा मुख्य सचिव कार्यालय की वेबसाइट www.csharyana.gov पर उपलब्ध है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में आज रात 10 बजे से बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, 24 अक्टूबर तक ठप हो सकती हैं सेवाएं!

Haryana News: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल आज रात 10 बजे से शुरू होने जा रही है। गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों के संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 22 से 24 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान किया है। इसी कड़ी में भिवानी में भी बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और संबंधित फैसले के विरोध में प्रतियां फूंकीं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समानांतर लाइसेंस देने का फैसला वापस नहीं लिया, तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है। वहीं, बिजली मंत्री अनिल विज की ओर से बातचीत के लिए बुलाए जाने के बावजूद संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी हुई खत्म, अब इस दिन होगा अवकाश

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के साथ अब छुट्टियों के नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है। अब मदरसों में शुक्रवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक अवकाश रखने की व्यवस्था लागू होगी। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का कहना है कि मदरसों को सामान्य स्कूलों की तर्ज पर संचालित करने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ उत्तराखंड शिक्षा परिषद का पाठ्यक्रम भी पढ़ाया जाएगा, ताकि मुस्लिम समाज के बच्चे आधुनिक शिक्षा हासिल कर डॉक्टर और इंजीनियर बन सकें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast