Search KhabarFast

Press ESC to close

गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां

गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां

Gurugram Fire: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज गुरुवार सुबह किंगडम ऑफ ड्रीम की कल्चर गैलरी में आग लग गई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग मौके पर पहुंची आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। करीब 6 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बता दें, पिछले कई सालों से किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स की इमारत बंद पड़ी है। फिलहाल, आग लगने का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है।

2010 में हुआ था किंगडम ऑफ ड्रीम्स का उद्घाटन

बता दें, किंगडम ऑफ ड्रीम्स का उद्घाटन साल 2010 में गुरुग्राम के सेक्टर-29 में हुआ था। यह इमारत गुरुग्राम की फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन में से एक थी। इसमें ओपेरा थियेटर भी है। जिसमें पेरिस, अमेरिका और इंग्लैंड समेत यूरोपीय देशों की झलक देखने को मिलती थी। इसके अलावा इसमें थीम पार्क भी है। जो 6 एकड़ से ज्यादा इलाके में फैला हुआ है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते थे।

जानकारी के अनुसार, किंगडम ऑफ ड्रीम्स के प्रबंधन ने हरियाणा सरकार इस इमारत का किराया नहीं दिया था। जिस वजह से हरियाणा सरकार ने लीज का समय पूरा होने से पहले ही लीज रद्द करने का नोटिस जारी कर दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमिताभ बच्चन-दिलजीत दोसांझ को बम की धमकी, कई स्कूलों पर भी खतरा; मुंबई की मेयर को आया ईमेल

Death Threat to Diljit Dosanjh:बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। इसके अलावा कई स्कूलों को भी निशाना बनाए

लॉन्च होते ही टूट पड़े लोग, पहले दिन ही Hyundai Tucson को मिली बंपर बुकिंग

Hyundai Tucson Launched:दक्षिण कोरिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Hyundai ने अपनी नई जनरेशन Tucson SUV को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। 22 अक्टूबर 2026 को इसकी बुकिंग शुरू हुई और पहले ही दिन ग्राहकों ने इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। कंपनी के मुताबिक, नई Hyundai Tucson को पहले दिन कुल 15,045 ऑर्डर

Police Officers Transfers:दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Police Officers Transfers:दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast