Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सीएम सैनी ने की 'महिला उद्यमिता मंच' के हरियाणा चैप्टर की शुरुआत, कहा- महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को दी जाएगी अतिरिक्त सब्सिडी

Haryana News: सीएम सैनी ने की 'महिला उद्यमिता मंच' के हरियाणा चैप्टर की शुरुआत, कहा- महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को दी जाएगी अतिरिक्त सब्सिडी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि हरियाणा में महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। मुख्यमंत्रीने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'महिला उद्यमिता मंच' के हरियाणा चैप्टर की शुरुआत करने के अलावा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी' योजना की पांचवीं किस्त के 200करोड़ 77लाख रुपये, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कुल 1हजार 338करोड़ 61लाख रुपये तथा 'हर घर-हर गृहिणी' योजना के तहत 20करोड़ 21लाख रुपये पात्र महिलाओं के बैंक खातों में स्थानांतरित किए। उन्होंने स्टार्टअप्स को भी 3करोड़ रुपए की सीड-मनी के चेक वितरित किए। नायब सिंह सैनी ने समारोह में उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की  बधाई देते हुए कहा कि आज एक ओर जहां पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है, वहीं दूसरी ओर हरियाणा की ऐतिहासिक धरती पानीपत पर शुरू हुए 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के 11गौरवपूर्ण वर्ष पूरे हुए हैं।

बहनों के लिए एक वरदान साबित होगा- सीएम

सीएम सैनी ने कहा कि 'महिला उद्यमिता मंच' के हरियाणा चैप्टर को शुरू करने को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह मंच महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स की संख्या 61प्रतिशत करने में कारगर सिद्ध होगा। आज 16उद्यमशील माताओं-बहनों को स्टार्टअप्स हेतु दी जाने वाली मदद के चैक वितरित किये हैं। साथ ही, महिला उद्यमियों के लिए 3करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है। यह मंच उन बहनों के लिए एक वरदान साबित होगा, जो स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह मंच महिलाओं को बाजार की नई तकनीक और मार्केटिंग की बारीकियों से रूबरू कराएगा। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को इस महिला उद्यमिता मंच जुड़कर इसका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने इसके लिए बजट में 5करोड़ रुपये की लागत से एक वर्कप्लेस सेफ्टी फंड बनाने का प्रावधान किया है। इसके साथ ही एक POSH सेल और एक विशाखा पोर्टल भी बनाया जाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 11वर्ष पहले पानीपत की ऐतिहासिक धरती से 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम की शुरुआत करने पर आभार जताते हुए कहा कि लिंगानुपात वर्ष 2014में 871था, वह अब 923हो गया है। और आज हरियाणा बेटियों को आगे बढ़ाने वाले प्रदेश के रूप में जाना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि  प्रधानमंत्री ने पानीपत की धरा से ही 9दिसम्बर, 2024को 'प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना' का शुभारंभ किया था जिसके तहत प्रदेश की 9हजार 656बहन-बेटियां बीमा सखी बनकर अपना कैरियर आगे बढ़ा रही हैं।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 11सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में महिलाओं के प्रति वातावरण भी बदला है और महिलाओं का सम्मान भी बढ़ा है। उनके आह्वान से बेटियों को बचाया व पढ़ाया, चूल्हें के धुएं से आजादी दी, खुले में शौच जाने के अपमान से मुक्ति दी, तीन तलाक के दुःख से छुटकारा दिलाया और देश की सर्वोच्च संसद में आपके 33प्रतिशत प्रतिनिधित्व का कानून बनाकर महिलाओं को देश को चलाने में हक दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी बजट में वीटा बूथ आंबटन नीति में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 20प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया है। इसी प्रकार, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग के हेतु हर ब्लॉक में एक आधुनिक ग्राम हाट की स्थापना का प्रावधान भी किया है। इससे पहले हम 33प्रतिशत राशन डिपो महिलाओं को दे रहे हैं।इस बजट में औद्योगिक क्षेत्रों में भी 10आधुनिक मातृ-शक्ति औद्योगिक क्रेच नेटवर्क शुरू करने का प्रावधान किया है। हाल ही में, हमने क्रैच कार्यकर्ता का मानदेय 3हजार रुपये से बढ़ाकर 15हजार रुपये मासिक किया है। यह देश में सबसे अधिक हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस-2023के अवसर पर लखपति दीदी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। महिलाओं की आर्थिक आजादी के लिए हरियाणा में अब तक 1लाख 6हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। वित्त वर्ष 2026-27में 3लाख और महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।

महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रख रहे है- सीएम सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नमो ड्रोन दीदी' योजना के तहत 500स्वयं सहायता समूह की 5हजार महिलाओं को प्रशिक्षण मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। सांस्कृतिक रूप से भी महिलाओं को जोड़ने के लिए प्रदेशभर में महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले जा रहे हैं। अब तक 500सांस्कृतिक केंद्र खोले गए हैं।उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, 'मुख्यमंत्री दूध उपहार' योजना, 'महिला एवं किशोरी सम्मान योजना' , 'मिशन इन्द्रधनुष' का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर प्रकार से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रख रही है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें