
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सख्त रूख का नतीजा देखने को मिला है। पंचकूला नगर निगम का कोटक महिंद्रा बैंक से 127.27करोड़ की मूल राशि वापस ले ली गई है। HPGCL का AU Small बैंक से भी 25 करोड़ रुपए वापस आ गए है। IDFC बैंक से पहले ही सारा पैसा वापस आ चुका है। अब हरियाणा सरकार की किसी भी बैंक में कोई राशि नहीं बकाया है।
इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों और बैंक को कड़े निर्देश दिए थे। जनता के पैसे को सुरक्षित रखना सरकार का कर्त्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार जनता के पैसे की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।

Leave a comment