Search KhabarFast

Press ESC to close

बैडमिंटन कोर्ट पर अचानक गिरे और नहीं ही उठे, खेलते वक्त खिलाड़ी ने तोड़ा दम; सदमे में परिवार

बैडमिंटन कोर्ट पर अचानक गिरे और नहीं ही उठे, खेलते वक्त खिलाड़ी ने तोड़ा दम; सदमे में परिवार

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट पर खेलते समय 58वर्षीय सुधीर गुप्ता नामक व्यक्ति की अचानक  कार्डियक अरेस्ट मौत हो गई। पूरी घटना मात्र 5सेकंड के अंदर हुई और वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

कैसी हुई मौत?

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह सुधीर गुप्ता अपने साथी खिलाड़ियों के साथ नियमित रूप से बैडमिंटन खेल रहे थे। खेल के दौरान अचानक उन्हें असहज महसूस हुआ। उन्होंने सीने पर हाथ रखा, लड़खड़ाए और पास रखी बेंच की ओर कुछ कदम बढ़ाए, लेकिन जमीन पर गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों ने तुरंत मदद की और CPR देने की कोशिश की, लेकिन सुधीर गुप्ता को होश नहीं आया। डॉक्टरों ने इसे साइलेंट हार्ट अटैक बताया है।

घटना का CCTV फुटेज

इस पूरी घटना का पूरा वीडियो CCTV में कैद हो गया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सुधीर गुप्ता कुछ शॉट्स खेलने के बाद अचानक असंतुलित हो गए। कुछ ही पलों में उनका शरीर ढीला पड़ गया और वे कोर्ट पर गिर पड़े। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मौके पर मौजूद लोगों की हैरानी और चीख-पुकार साफ सुनाई दे रही है। उनकी मौत से उनके परिवार और दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें