Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: CEC विवाद पर अनिल विज का विपक्ष पर हमला, विदेशी शक्तियों को लेकर दिया बड़ा बयान

Haryana News: CEC विवाद पर अनिल विज का विपक्ष पर हमला, विदेशी शक्तियों को लेकर दिया बड़ा बयान

Haryana News: दिल्ली में विपक्ष द्वारा लगातार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है, उसी कड़ी में सभी विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया और चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका दायर की, जिसको लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज पूरे विपक्ष पर भड़क गए और भड़कते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था की कुछ विदेशी शक्तियां भारत में विकास को रोककर भारत में अराजकता फैला कर यहां की शांति भंग करना चाहती हैं।

देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए लगातार सभी पार्टियों दिल्ली में प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है जिसको लेकर सरकार भी काफी सख्त हो रही है  कि दिल्ली में किसी भी तरह से कोई अराजकता न फैले लेकिन विपक्ष का प्रदर्शन लगातार बढ़ रहा है, इसी कड़ी में कल विपक्षी पार्टियों ने पैदल मार्च कर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे, इसको लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विपक्षी पार्टियों पर कड़ा जुबानी प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था की कुछ विदेशी शक्तियां भारत में विकास को रोककर अराजकता फैला कर यहां की शांति भंग करना चाहती हैं। विज ने कहा कि इन सभी को एक जगह इकठ्ठा कौन करता हैं वो भी एक ही दिन। उन्होंने ने सभी विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिंदगी में उन्होंने पहली बार कोर्ट के बाहर इस तरह का प्रदर्शन देखा, इसका मतलब यह है कोर्ट पर भी दबाव डालना चाह रहे हैं प्रभाव डालना चाहते हो ताकि फैसला तुम्हारे हक में हो। 

लेकिन सुप्रीम कोर्ट डरेगा नहीं- विज

विज ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष ने कोर्ट की निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। विज ने कहा कि केस फाइल करो पहले भी फाइल हुआ है कि लेकिन पहले भी उच्चतम न्यायालय ने नोटिस जारी किया हुआ है आप इस मुद्दे को लेकर इतना हजूम लेकर सुप्रीम कोर्ट को क्या डरने जा रहे हो लेकिन सुप्रीम कोर्ट डरेगा नहीं। विज ने कहा हमारे देश की न्यायपालिका निष्पक्ष होकर काम कर रही है उसे पर कोई दबाव नहीं डाल सकता !

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News : हरियाणा में नशे से जंग, युवाओं पर फोकस! CM सैनी के 7 संकल्पों से बदलेगी मुहिम

Haryana News : हरियाणा को नशामुक्त करने और प्रदेश की युवा शक्ति को नशे के चंगुल से बचाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को ‘संकल्प’ (SANKALP) सोसायटी की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए एक व्यापक और समन्वित रणनीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है ताकि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे और नशे की समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Uttarakhand News: धामी सरकार में मेडिकल शिक्षा को रफ्तार, 3 नए सरकारी कॉलेज शुरू, 1700 हुई MBBS सीटें

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन हब बनने की ओर अग्रसर है। धामी सरकार के गत पांच वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखंड में तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरु हो चुके हैं। जल्द ही रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को भी 100 सीटें आवंटित हो सकती हैं।

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, गुटखा-पान मसाला पर एक साल की पाबंदी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखे समेत पान मसाला और अन्य संबंधित खाद्य उत्पादों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। यह प्रतिबंध आदेश जारी होने की तारीख से अगले एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast