Search KhabarFast

Press ESC to close

अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले - यह गद्दार पार्टी है इसलिए पाकिस्तान चले जाना चाहिए

अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले - यह  गद्दार पार्टी है इसलिए पाकिस्तान चले जाना चाहिए

Anil Vij On Congress: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी को गद्दार और पाकिस्तानवादी पार्टी करार दिया है। इसके अलावा उन्होंने शत्रु कांग्रेस पार्टी" तक कह डाला। दरअसल, बीते दिन कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर एक विवादित फोटो पोस्ट की थी। लेकिन बाद में इस फोटो को हटा दी गई थी। जिस पर आज अनिल विज ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

PM मोदी की गायब वाली फोटो

बता दें, बीते दिन कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ऐसा फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उनका सिर गायब था। इस पोस्ट के सामने आते ही हलचल मच गई। जिसके बाद इस फोटो को डिलीट कर दिया गया था। अब इसी फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस के उस ट्वीट को "हर हिंदुस्तानी के दिल को चीरने वाला" करार दिया।

अनिल विज ने कांग्रेस पर देश की एकता और सुरक्षा के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। अनिल विज ने कहा 'हर कौम, हर सेना युद्ध में अपने नायक का सर ऊंचा रखते हैं। मगर कांग्रेस पार्टी ने जो घिनौनी हरकत की है, कांग्रेस ने इस युद्ध के नायक का युद्ध से पहले ही सर काटकर ट्वीट किया है।' उन्होंने आगे कहा 'कांग्रेस ने देश की पार्टी कहलाने का अधिकार खो दिया है। इसलिए पार्टी को हिंदुस्तान छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए।'

कांग्रेस के ट्वीट पर क्या बोले अनिल विज?

विज ने कहा कि यह समय आपसी एकता दिखाने का है, न कि देश को बांटने वाले बयान देने का। उन्होंने कांग्रेस के ट्वीट को न केवल आपत्तिजनक, बल्कि देश की भावनाओं के खिलाफ बताया। विज ने यह भी कहा कि आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान को बख्शेंगे नहीं, और कांग्रेस को ऐसी परिस्थितियों में जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"विमान में बम है",फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप

Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर एक बार फिर से बम की अफवाह की बात सामने आई हैं। बता दें की फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर लिखा मिला "विमान में बम है।" उसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यात्रियों में अफरा- तफरी का माहौल हो गया।

बारामूला में गरजे फारुक अब्दुल्ला, बोले- आर्टिकल 370 के लिए लड़ते रहेंगे, एक दिन वापस मिलेगा विशेष दर्जा

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और उन्हें भरोसा है कि एक दिन जम्मू-कश्मीर को अपना विशेष दर्जा वापस मिल जाएगा।

Kal Ka Mausam 25 October 2026: उत्तर भारत और दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश और ठंड का ताजा अपडेट

Kal Ka Mausam 25 October 2026 : देशभर में रविवार, 25 अक्टूबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast