Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: पलवल में 15 दिन में 12 मौतें, इस गांव में रहस्यमयी बीमारी से दहशत

HARYANA NEWS:  पलवल में 15 दिन में 12 मौतें,  इस गांव में रहस्यमयी बीमारी से दहशत

HARYANA NEWS:  हरियाणा के पलवल जिले के गांव छांयसा में इन दिनों दहशत और अनिश्चितता का माहौल है। गांव में बीते 15 दिनों के भीतर 12 रहस्यमयी मौतें हो चुकी हैं, जिनमें 5 स्कूली बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। मौतों का आंकड़ा लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के दावों में फर्क है, मंत्री 7 मौतों की पुष्टि कर रहे हैं, जबकि ग्रामीण ज्यादा संख्या बता रहे हैं।

गांव में लगातार बुखार, खांसी, बदन दर्द और उल्टी जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग को रविवार को एक ही दिन में हेपेटाइटिस-C के 12 नए मामले मिले, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 29 पहुंच गई है।हेपेटाइटिस-B और C के बढ़ते मामलेस्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 29 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।18 मरीजों का घर पर इलाज शुरू किया गया है।700 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।500 से ज्यादा ब्लड सैंपल लिए जा चुके हैं।29 लोगों के वायरल लोड की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं, जिससे लीवर पर संक्रमण के असर की गंभीरता का पता चलेगा।

स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना है कि गांव में इंजेक्शन के जरिए नशा करने वाले युवाओं की संख्या अधिक है। आशंका जताई जा रही है कि एक ही सुई के बार-बार इस्तेमाल से हेपेटाइटिस-B और C का संक्रमण फैल रहा हो सकता है।

दूषित पानी बना बड़ा कारण?

गांव में पानी की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है।135 घरों से लिए गए पानी के सैंपल में से 31 फेल पाए गए।इन सैंपलों में क्लोरीन की कमी मिली।स्वास्थ्य विभाग ने क्लोरीन की गोलियां बांटी हैं।25 अवैध पानी कनेक्शन काटे गए, जिनसे लीकेज की समस्या हो रही थी।डॉक्टरों की टीम का कहना है कि घरों में बने पानी के कुंडों में स्टोर किया पानी भी संक्रमण का कारण हो सकता है। अधिकतर फेल सैंपल इन्हीं कुंडों से लिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का दावा – हालात काबू में

पलवल की सीएमओ डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ के मुताबिक 4 टीमें गांव में लगातार जांच और दवा वितरण में लगी हैं। हर घर का सर्वे किया जा रहा है और जरूरतमंदों को तत्काल दवा दी जा रही है। विभाग का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने छांयसा गांव का दौरा करने की घोषणा करते हुए कहा कि बीमारी के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दूषित पानी एक संभावित कारण हो सकता है।जल नमूनों की जांच की जा रही है।पब्लिक हेल्थ विभाग और ग्राम पंचायत के साथ मिलकर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास तेज किए गए हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें