Search KhabarFast

Press ESC to close

अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उन्होंने बीजेपी को सत्ता में लाने का काम किया

अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उन्होंने बीजेपी को सत्ता में लाने का काम किया

Haryana News: हरियाणा के नारनौंद की अनाज मंडी में इनेलो द्वारा आज हलका स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, व राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने शिरकत की।

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने नारनौंद की अनाज मंडी में हलका स्तरीय मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 25सितंबर को रोहतक में होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। उन्होंने ने कहा कि वह प्रदेश के सभी 90विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और उन्होंने चौधरी देवीलाल की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था पेंशन शुरू की किसानों के हित में अनेक नीतियां बनाई साथ ही सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया। अभय चौटाला ने कहा कि कहा हरियाणा में सत्ता परिवर्तन निश्चित रूप से होगा जिसके बाद इनेलो की सरकार बनेगी और भाजपा और कांग्रेस को जनता सबक सिखाने का काम करेगी।  

हुड्डा पर अभय चौटाला ने लगाए गंभीर आरोप

अभय चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बीजेपी को सत्ता में लाने का काम किया। इसके अनेक उदाहरण है उन्होंने कहा कि उचाना विधानसभा में बृजेंद्र सिंह को हराने के लिए भूपेंद्र हुड्डा ने काम किया। इस तरह से 9विधानसभा सीट भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरवाने का काम किया जो कि कांग्रेस की आ सकती थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और जो लोग हमें बीजेपी की बी टीम कहते थे वह आज देख सकते हैं कि हुड्डा भाजपा का राज लाने के लिए किस तरह से उन्होंने खेल खेला।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: रोहतक में हुड्डा का स्पष्टीकरण, बोले- बृजेंद्र सिंह की यात्रा में नहीं, राहुल गांधी की सभा में गया था

HARYANA NEWS: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरते  हुए सीएम सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना व्यक्तियों की मौत हो रही है क्योंकि फ्रस्ट्रेशन ज्यादा बढ़ चुकी है रोजगार नहीं है, लोग बेरोजगार हैं नौकरियों की बात करें तो ए और बी ग्रेड की नौकरियां बाहर के लोगों को दे दी जाती है। भूपेंद्र हुड्डा ने इसके आंकड़े भी पेश किया।

HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में स्थित जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जेजेपी युवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 11 दिन का सस्पेंस खत्म

केरल की राजनीति में बड़ा फैसला सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को घोषणा की कि वीडी सतीशन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। इस फैसले के साथ पिछले 11 दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast