Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर युवकों का हमला, 10–15 लाख का नुकसान, क्षेत्र में दहशत का माहौल

HARYANA NEWS: सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर युवकों का हमला, 10–15 लाख का नुकसान, क्षेत्र में दहशत का माहौल

HARYANA NEWS: हरियाणा के नांगल चौधरी क्षेत्र के सिरोही बहाली स्थित टोल प्लाजा पर देर शाम बड़ा हमला सामने आया। जानकारी के अनुसार, दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे कुछ युवकों ने अचानक टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 10 बूथों के शीशे तोड़ दिए और कंप्यूटर सिस्टम सहित अन्य उपकरणों को गंभीर क्षति पहुंचाई।

टोल कर्मियों ने बताया कि अचानक नांगल चौधरी की तरफ से 2 बुलेरो गाड़िया आई और उन्होंने लाठी डंडों से टोल बूथों पर हमला शुरू कर दिया इस घटना में करीब 10 से 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हमला इतनी तेजी और अचानक हुआ कि कर्मचारी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने पर मजबूर हो गए। घटना के बाद टोल प्लाजा परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

उपपुलिस अधीक्षक भारत भूषण का कहना है कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली और आरोपियों की पहचान कर ली गई है पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave Your Comments

संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast