Haryana Municipal Corporation Election: हरियाणा निकाय चुनाव का ऐलान, जानिए कब डाले जाएंगे वोट?

Haryana Municipal Corporation Election: हरियाणा निकाय चुनाव का ऐलान, जानिए कब डाले जाएंगे वोट?

Haryana Municipal Corporation Election Date Announced: हरियाणा नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मंगलवार को राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने शहरी स्थानीय निकाय के चुनावों की घोषणा की। आयोग ने 8 नगर निगम, दो नगर निगम के मेयर उपचुनाव, 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाओं के चुनावों का ऐलान किया है। बता दें, रीदाबाद, मानेसर, पानीपत, रोहतक, करनाल में नगर निगम चुनाव होंगे। साथ ही अंबाला और सोनीपत में मेयर के चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, हरियाणा नगर निकाय चुनावों के लिए वोट 2 मार्च को डाले जाएंगे। 12 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव कार्यक्रम:

  • 8 नगर निगम, दो नगर निगम के मेयर उपचुनाव, 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिका में चुनाव होंगे।
  • 11 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 18 तारीख़ को स्क्रूटनी होगी, 19 फरवरी को नाम वापसी की तारीख।
  • सभी जगह चुनाव 2 मार्च को होगा वोटिंग 2 मार्च को होगी, पानीपत नगर निगम का चुनाव 9 मार्च को होगा।
  • हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतगणना 12 मार्च को होगी। इसी दिन नतीजे घोषित होंगे।

स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखे:-

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने चंडीगढ़ में कहा कि 11 से 17 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 2 मार्च को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी। फरीदाबाद, गुरुग्राम,मानेसर हिसार,करनाल,पानीपत,रोहतक,और यमुनानगर में मेयर और सभी वार्ड मेम्बर के चुनाव होंगे। सोनीपत और अंबाला में मेयर उपचुनाव होगा। इसके लिए 11 से 17 फरवरी तक नामिनेशन होंगे। 2 मार्च को राज्य में वोट डाले जाएंगे। इन सभी जिलों में मेयर और पार्षदों का चुनाव होगा। इलेक्शन कमिशन ने बताया कि अंबाला और सोनीपत में केवल मेयर चुनाव होगा। पटौदी थानेसर अंबाला और सिरसा में नगर परिषद चुनाव। राज्य में काफी समय से स्थानीय निकाय के चुनावों के ऐलान के लिए इंतजार किया जा रहा था।

Leave a comment