Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा में मंत्री का बड़ा एक्शन, सोसाइटी मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

Haryana: हरियाणा में मंत्री का बड़ा एक्शन, सोसाइटी मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

Haryana News: हरियाणा में कुरुक्षेत्र के नए लघु सचिवालय सभागार में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार एक्शन मोड में नजर आए। पहली बार ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में पहुंचे मंत्री ने जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए कई मामलों में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और एक मामले में FIR दर्ज करने के आदेश भी जारी किए।

बैठक में कुल 12 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 6 मामलों को अगली बैठक तक लंबित रखा गया।

सोसाइटी मैनेजर पर FIR के आदेश

किरमिच गांव निवासी राजेश शर्मा ने शिकायत दी कि उनकी बेटी ईशा शर्मा करीब एक साल से दी किरमिच को-ऑपरेटिव सोसाइटी में CSC के पद पर कार्यरत थी, लेकिन सोसाइटी मैनेजर ने बिना कारण उसे नौकरी से हटा दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मैनेजर ने नियमों को दरकिनार कर प्रधान, मेंबर और सरपंच के रिश्तेदारों समेत पांच लोगों को अवैध तरीके से भर्ती कर लिया।

मामले पर कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। AR प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी मैनेजर वीरेंद्र मान को सस्पेंड किया जा चुका है और FIR के लिए सिफारिश भी भेजी गई थी। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए तुरंत FIR दर्ज करने के आदेश दिए।

अंसल सुशांत सिटी की समस्याओं पर बनी कमेटी

बैठक में अंसल सुशांत सिटी के निवासी ईश्वर सिंह ने कॉलोनी में सीवरेज और मूलभूत सुविधाओं की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि 2007 में बनी कॉलोनी में करीब 400 घर हैं, लेकिन बिल्डर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अधूरा छोड़कर चला गया, जिसके कारण पूरे इलाके में गंदगी और बदबू की स्थिति बनी हुई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नगर परिषद, पब्लिक हेल्थ और बिजली विभाग सभी प्रकार के शुल्क वसूल रहे हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं दे रहे। इस पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने एक्सईएन पब्लिक हेल्थ, बिजली निगम, DTP, नगर आयुक्त और ग्रीवेंस कमेटी सदस्य को शामिल करते हुए एक विशेष कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। कमेटी को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए।

मास्टर प्लान-2041 पर विधायक अशोक अरोड़ा नाराज

थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने बैठक में कुरुक्षेत्र मास्टर प्लान-2041 का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी (DPC) की बैठक बुलाए बिना फाइल दोबारा सरकार को भेज दी। साथ ही उन्होंने कहा कि ज्योतिसर, कमोदा और मिर्जापुर गांवों के किसानों को जमीन के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं।

अरोड़ा ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मंत्री की ओर से उनकी शिकायत पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात करेंगे और जरूरत पड़ी तो कोर्ट का रुख भी करेंगे।

अधिकारियों को सख्त चेतावनी

बैठक के बाद मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather Update: अगले 3 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज धूल भरी हवाएं, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Punjab Civic Polls: नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में AAP की प्रचंड जीत, CM ने जनता का जताया आभार

Punjab Civic Polls: पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने प्रंचड जीत दर्ज की है। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर 'आप आदमी पार्टी सरकार' के कामों पर अपनी मुहर लगा दी है। विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों और अब नगर निगम तथा नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने ज़बरदस्त जीत हासिल की है। हमारे उम्मीदवारों ने 90% से ज़्यादा नगर परिषदों में जीत दर्ज की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast