
Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 78वें स्वतंत्रता दिवस के समारोह में शामिल हुए।उन्होंने कहा कि"मैं आपको 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूं,आजादी का ये पर्व जन-जन का पर्व है। हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन है। आज का दिन महान बलिदान देने वाले वीरों का दिन है, मैं सभी वीरों को श्रद्धांजलि देता हूं।"
सीएम ने कहा कि नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए अंबाला कैंट में 538 करोड़ रुपए से बनाए जा रहे शहीद स्मारक का निर्माण अंतिम चरण में है। देश के लिए मर मिटने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनकी विधवाओं की हरियाणा सरकार ने जुलाई माह में पेंशन बढ़ोतरी करते हुए 40 हजार रुपए मासिक की है।
हरियाणा में 2 लाख लखपति दीदी बनाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का फैसला किया है। हरियाणा में भी 2 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। पहले चरण में 62 हजार महिलाओं को सरकार लखपति दीदी बनाया जाएगा। पंचायती राज संस्थान में महिलाओं को 50% आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है।
पेरिस ओलिंपिक में हरियाणा खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है- सीएम
हरियाणा के युवाओं ने हाल ही में संपन्न हुए पेरिस ओलिंपिक में हरियाणा खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सरकार ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले को 6 करोड़, सिल्वर मेडल जीतने वाले को 4 करोड़ और ब्रांज मेडल जीतने वाले को 2.5 करोड़ रुपए दे रही है। यह देश में खिलाड़ियों को देने वाली नगद राशि में सबसे ज्यादा है। सीएम ने कहा कि इसके अलावा सरकार उन्हें सरकारी नौकरी भी दे रही है।
Leave a comment