Haryana News: राइफल की गोली चलने से एक पुलिस कर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News: राइफल की गोली चलने से एक पुलिस कर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

HARYANA NEWS: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जिला जेल के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक SPO जय भगवान की गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई है। SPO जय भगवान कुरुक्षेत्र जिला जेल के बाहर कैदियों को निकालने के लिए बाहर बैठा था।तभी, SPO के हाथ से गोली चली और  SPO जयभगवान की गर्दन में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

कुरुक्षेत्र सिटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको जेल से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक एसपीओ की राइफल की गोली लगने से मौत हो गई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

गर्दन में गोली लगने से हुई मौत

फॉरेंसिक डॉक्टर नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास गोली लगने से एक पुलिस कर्मचारी डेड अवस्था में आया था। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टा मामला सुसाइड का लग रहा है। क्योंकि गोली गर्दन में लगी है उसी की वजह से उसकी मौत हुई है। फिलहाल, बाकी डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बता सकते हैं।

Leave a comment