
Haryana Kisan Maha Panchayat: हरियाणा में विधानसभा के चुनाव काफी नजदीक आ गए हैं। वहीं, इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने एक बार फिर 24 सितंबर को यानी आज महापंचायत करने का ऐलान किया है। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के कोऑर्डिनेटर सरवन सिंह पंधेर ने ऐलान किया कि यह महापंचायत हरियाणा के पीपली में आयोजित की जाएगी। इसी के साथ सभी किसानों को इस महा पंचायत का हिस्सा बनने के लिए कहा गया है।
3 अक्टूबर को जाम करेंगे रेल ट्रैक
आपको बता दें, इससे पहले 22 सितंबर को कुरुक्षेत्र में किसानों की महा पंचायत हुई। इस महा पंचायत में ऐलान किया गया कि किसान 3 अक्टूबर को पूरे देश में रेल ट्रैक जाम करेंगे। KMM के पंधेर ने कहा कि 3 अक्टूबर को पूरे देश भर में दो घंटे के लिए रेलवे ट्रैक को जाम किया जाएगा। इसके साथ आने वाले समय में किसान आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।
15 सितंबर को हुई थी महा पंचायत
इससे पहले 15 सितंबर को हरियाणा के जींद के उचाना में किसान महा पंचायत हुई। इस महा पंचायत में किसानों नेताओं ने चुनाव के चलते फैसला लिया कि किसानों की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी का समर्थन या विरोध नहीं किया जाएगा। इस महापंचायत का आयोजन भारतीय किसान नौजवान यूनियन ने किया था। हरियाणा से लेकर पंजाब तक भारी संख्या में कई किसान इस महा पंचायत का हिस्सा बने थे।
अब पीपली में होगी महा पंचायत
देश में साल 2020 में सरकार MSP पर तीन कानून लेकर आई थी, जिसको लेकर पूरे देश में किसानों ने आंदोलन किया था। अगर हम किसानों के आंदोलन का इतिहास देखे तो पीपली काफी अहम जगह है। क्योंकि पीपली में किसानों ने 10 सितंबर, 2020 को तीन फार्म कानून के खिलाफ दिल्ली में मार्च करने से पहले सबसे पहले महा पंचायत की थी।
Leave a comment