
HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पहुंचे। जहां पर उन्होंने करनाल में चल रहे विकास के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने करनाल में चल रहे अलग-अलग प्रोजेक्ट के कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और किस हिसाब से कार्य चल रहा है और उसका खुद जाकर मौके पर निरीक्षण किया।
मीडिया से बातचीत में मनोहर लाल ने कहा कि करनाल में आज विभिन्न प्रोजेक्टों की जानकारी ली है। कमर्शियल मॉल करनाल में बन रहा है। जिस पर 106 करोड़ की लागत खर्च हुई है और स्मार्ट सिटी के तहत यह प्रोजेक्ट बनाया गया है और दूसरा प्रोजेक्ट सब्जी मंडी का कमर्शियल माल है जिस पर भी 35 करोड रुपए का खर्च आएगा जुलाई 2026 तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा किवूमेन हॉस्टल की बात हो, या करनाल के करण कनाल की बात हो और करनाल के पुराने बाजार से होकर जाने वाला फ्लावर हो इन विषयों के बारे में केंद्रीय मंत्री ने बातचीत की उन्होंने कहा कि फ्लावर का नाम हमने अपने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई जी के नाम अटल सेतु के नाम पर रखने की योजना बनाई है।
केंद्रीय मंत्री ने अवैध कॉलोनी काटने के मामले में सरकार के लोगों की मिली भगत पर विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि उनको तो हमें बताना चाहिए कौन है सरकार का आदमी, यह केवल आरोप लगा रहे है कांग्रेस के समय में तो सबसे ज्यादा अवैध कालोनी काटी है उन्होंने साथ ही कहा दिल्ली में तो सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनी है केजरीवाल ने उस समय सहयोग नहीं किया और वह वेद नहीं हो पाई हम उस पर लगे हुए हैं।
इंदौर की घटना पर बोले मनोहर लाल
इंदौर घटना पर मनोहर लाल ने कहा कि बड़े दुख की बात है इसमें स्थानीय निकाय और प्रदेश सरकारों को संज्ञान लेना चाहिए। इस प्रकार का जहां भी कोई फाल्ट मिले उसकी तुरंत जिम्मेदारी फिक्स करनी चाहिए। इसमें किसकी लापरवाही है और आगे घटना ना हो इसका ध्यान रखना चाहिए। धान घोटाले पर मनोहर लाल ने कहा डिपार्टमेंट में अपने तरीके से जो करना होता है वह डिपार्टमेंट कार्रवाई करता है अगर कहीं गड़बड़ पाई गई है तो उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है मनोहर लाल ने कहा कि कोई गलत काम करेगा तो उसको बख्शेंगे नहीं।
वोट चोरी पर बोले मनोहर लाल
इलेक्शन कमिशन को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उसे पर मुझे कोई बात नहीं करनी यह कांग्रेस वाले यही कहते थे वोट चोरी हो गया यह हो गया वह हो गया। कर्नाटक में कोई भारतीय जनता पार्टी की सरकार थोड़ी ना है। इनके पास कुछ और तो है नहीं इसलिए यह वोट चोरी की बात कहते रहते हैं। कोई EVM में कुछ भी नहीं है। बिहार चुनाव से पहले उन्होंने चुनाव आयोग के बारे में बोला। उन्होंने कहा कि वोट चोरी तो कांग्रेस वाले ही करते थे यह तो यह बात होगी उल्टा चोर कोतवाल को डांटे उन्होंने कहा वोट चोरी तो यह खुद करते थे अब जो अगर वोटर लिस्ट को ठीक किया जा रहा है उसमें गलत वोटो को बाहर निकाला जा रहा है तो उधर भी चलते हैं तो उधर भी चलते हैं यह दोनों चीज अपने हाथ में रखकर चलना चाहते हैं और दोनों से ही इनको कुछ नहीं मिलेगा जनता समझदार है।
Leave a comment