‘...कांग्रेस का वो जमाना चला गया’ राहुल गांधी पर जमकर बरसे अनिल विज

‘...कांग्रेस का वो जमाना चला गया’ राहुल गांधी पर जमकर बरसे अनिल विज

Haryana News: हरियाणा के करनाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से आज अनिल विज ने मुलाकात की। इस पर अनिल विज ने कहा कि उनसे मिलते रहते हैं कोई खास बात नहीं है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा के सवाल पर अनिल विज ने कहा ये राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला, मेरा इस पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है जिस पर अनिल विज ने कहा केंद्रीय नेतृत्व सब तय करता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी अपने आप को क्या समझते हैं। कुभ में सभी मुख्यमंत्री गए प्रधानमंत्री जी कुंभ में गए ये अपने आप को उनसे भी ऊपर मानते हैं। विज ने कहा कांग्रेस का वो जमाना चला गया, लेकिन कांग्रेस के जमाने की जो गर्मी है वह नहीं जा रही है। कांग्रेस अब तक अपना संगठन नहीं बन पाई जिस पर विज ने निशाना साधते हुए कहा कि संगठन बनाने के लिए एक से ज्यादा लोगों का होना जरूरी होता है कांग्रेस में सिर्फ एक ही आदमी है ऊपर से लेकर नीचे तक राहुल गांधी और तो कुछ है नहीं कांग्रेस में।

नेता प्रतिपक्ष को लेकर विज ने ली चुटकी

इस बार का बजट सत्र बिना नेता प्रतिपक्ष के देखने को मिला जिस पर विज ने कहा कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या भी है कांग्रेस नेतृत्व कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं है और ये केवल यहां पर ही नजर नहीं आ रहा है यह प्रदेश दर प्रदेश में नजर आ रहा है। कोई निर्णय ठीक तरीके से ले नहीं पा रहे हैं। लगभग 6-7 महीने बीत चुके हैं अब तक कांग्रेस विपक्ष का नेता तय नहीं कर सकी।

अनिल विज ने दिया भाई चारे का संदेश

उत्तर प्रदेश में फैसला लिया गया धार्मिक स्थलों के आसपास मांस की दुकान बंद होगी क्या हरियाणा में भी ऐसा होना चाहिए, जिस पर अनिल विज ने कहा कि हम सबकोएक दूसरे के धर्म का सबको सम्मान करना चाहिए। एक दूसरे के धर्म का सम्मान करना यह हमारे संविधान में भी लिखा हुआ है।और हमे जरूर करना चाहिए जरूरी नहीं होता। सभी काम सख्ती से किए जाएं, अपनी प्रेरणा से भी करना चाहिए।

जब अनिल विज से पूछ गया कि अनिल विज की सरकार में सुनवाई होती है उन्होंने कहा कि बिल्कुल में खुद सरकार हूं। मंत्री जो होता है वो खुद सरकार होती है इस लिए मेरी किसी से कोई शिकवा और शिकायत नहीं होती है।

 

Leave a comment