चंडीगढ़: हरियाणा में आज जजपा को बड़ा झटका लगा है। पवन खरखौदा और भूपेंद्र मलिक ने जेजेपी को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हो गए है। दोनों विधायक चंडीगढ़ में सीएम के संत कबीर कुटीर आवास पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में शामिल हुए।
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा में शामिल होने पर नेताओ का स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। बता दें कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सोनीपत लोकसभा सीट से भूपेंद्र सिंह मलिक को उम्मीदवार बनाया था। भूपेंद्र मलिक पहले कांग्रेस में थे। उन्होंने वर्ष 2019 में जजपा का दामन थामकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। वो तीसरे स्थान पर रहे थे। गांव भैंसवाल कलां निवासी भूपेंद्र मलिक का पैतृक गांव बरोदा विधानसभा में हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ गोहाना में पार्क रोड पर रहते हैं। कांग्रेस में रहते हुए उनके व उनके परिवार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार के साथ नजदीकी संबंध थे।
2019 में छोड़ी थी कांग्रेस
वह युवा कांग्रेस के संगठन में कई पदों पर रहे थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनको मार्केट कमेटी गोहाना का चेयरमैन बनाया था। भूपेंद्र मलिक ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बरोदा सीट पर टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड़ दी थी।
Leave a comment