
जींद: भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने जॉर्डन में इतिहास रचा है, भारतीय टीम ने वेस्ट एशियन वुमन चैंपियनशिप में गोल्ड पर कब्ज़ा किया है। भारतीय टीम में हरियाणा के जींद की 5 लड़कियां शामिल है। ये सभी लड़कियां जींद के हैंडबॉल क्लब की खिलाडी रही है। छठी कक्षा से ही सभी खिलाडियों ने हैंडबॉल खेलना शुरू किया था।
कोच चिराग ढांडा ने बताया कि भारतीय हैंडबाल टीम ने जॉर्डन में इतिहास रचा है। जॉर्डन की टीम को भारत ने 28-21 के अंतर से हराया है। भारतीय टीम में जींद की 5 लड़कियां शामिल है। जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था जींद के लिए ये गर्व की बात है के जींद की लड़कियां उच्चे स्तर पर भारत का झंडा लहरा रही है। इसके साथ ही लड़कियों ने भारत के साथ-साथ हरियाणा का भी नाम रोशन किया है।

Leave a comment