Search KhabarFast

Press ESC to close

झज्जर में वैलेंटाइन-डे के बाद पति ने रची साजिश, पत्नी पर कैंची से 6 वार, सुनसान जगह ले जाकर उतारा के घाट

झज्जर में वैलेंटाइन-डे के बाद पति ने रची साजिश, पत्नी पर कैंची से 6 वार, सुनसान जगह ले जाकर उतारा के घाट

HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर के पाहसोर गांव के पास हांसी की गर्भवती महिला बैंककर्मी की हत्या की वारदात हुई है। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है। दरअसल, हिसार के रहने वाले अंशुल के साथ हांसी की महक की करीबन चार महीने पहले शादी हुई थी। महक गुरुग्राम में एक निजी बैंक में काम करती थी। महक का पति अंशुल भी गुरुग्राम में सीए है। हत्या की सूचना पुलिस को मृतका महक के पति अंशुल ने ही दी थी।  

जानकारी के मुताबिक, नुकीले धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। मृतका महक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रोते हुए परिजनों ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। मृतका की बहन श्रुति ने बताया कि उनकी बहन दो महीने की गर्भवती थी। उन्होंने अंशुल पर ही महक की हत्या करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच सब कुछ सही था तो फिर उसने हत्या क्यों की? श्रुति ने हत्यारे को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस

वही पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर जांच अभियान भी चलाया। बताया जा रहा है कि हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ लिया है लेकिन अभी इसकी पुष्टि पुलिस ने नही की है। इस पूरे घटनाक्रम और कार्रवाई के बारे में फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें