Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Crime: ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग कर फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे से कम समय में केस का पुलिस ने किया निपटारा

Haryana Crime: ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग कर फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे से कम समय में केस का पुलिस ने किया निपटारा

Hisar Crime: हरियाणा के हिसार में ज्वेलर की शॉप पर गोली चला फिरौती मांगने के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायर की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।  पुलिस उप अधीक्षक कप्तान सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस चौकी PLA हिसार मे सूचना मिली कि पटेल नगर हिसार मे मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने विजय ज्वैलर्स नामक दुकान पर फायरिंग की है।

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हिसार लोकेंद्र सिंह, आईपीएस, पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु लोहान, थाना प्रभारी सिविल लाइन हिसार,सीआईए की टीम, चौकी प्रभारी तुरन्त मौका पर पहुंचे। पटेल नगर हिसार में दुकान संचालक विजय ज्वैलर्स ने पुलिस अधीक्षक महोदय को बताया कि लगभग 4.45PM वह अपने दोस्त के साथ दुकान पर हाजिर था कि उसी समय दुकान पर 2 नौजवान लड़के आये जिनमे से 1 लडका दुकान के अंदर हाथ में पिस्तौल लिये आया और उस लड़के ने दुकान के काउन्टर पर एक पर्ची फेंकी। जिस पर लिखा था कि 50 लाख रुपये की फिरौती दे दे तो बच जायेगा नहीं तो नुकसान हो जायेगा और अपने हाथ मे लिये पिस्तौल को उसकी (विजय) तरफ तानकर जान से मारने की धमकी दी और बाहर निकल कर सीधा फायर जान से मारने की नियत से किया जो दुकान के शीशे पर लगा और फिर दोनो लङके बाहर पहले से खड़ी स्टार्ट मोटरसाईकिल पर बैठकर भाग गये।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने तुरंत प्रभाव से सीआईए सहित हिसार पुलिस की 4 टीमों का गठन किया। और पीड़ित को सुरक्षा प्रदान की गई। पीड़ित ज्वेलर को गनमैन प्रदान किया गया और पटेल नगर मार्केट में स्थाई रूप से पीसीआर की तैनाती की गई। इसी दौरान थाना सिविल लाईन हिसार में सुशील पुत्र राधेश्याम वासी जुई खुर्द भिवानी द्वारा सुचना दी गयी कि उसका मोटरसाईकिल नम्बर HR02AR8876 को 02 नौजवान लड़कोंद्वारा सैक्टर 16/17 नजदीक महात्मा गांधी अस्पताल हिसार से छीना गया है जो उपरोक्त फिरोती मांगने वा फायर करने की घटना मे भी इसी छीने गये मोटरसाईकिल को प्रयोग करके इन्ही दोनो नोजवान लङको ने इस घटना को अन्जाम दिया है। जिस पर थाना सिविल लाईन हिसार में अलग से कानुनी कार्यवाही की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार हिसार पुलिस की टीमों ने CCTV फुटेज को सभी ईकायी प्रभारियो को भेजकर नाकाबन्दी वा सभी वाहनो विशेषकर दुपहिया वाहनो की सघन चैकिंग करवायी शुरू की। घटनास्थल विजय ज्वैलर्स पटेल नगर हिसार के आसपास संचालित CCTV कैमरो की फुटेज से वारदात को अन्जाम देने वाले लङको की प्रारम्भिक स्तर पर गोली चलाने वाले युवकों की पहचान आशुतोष उर्फ आशु पुत्र गोपीराम वासी आर्यनगर हिसार और दीपक उर्फ नोनी पुत्र कैलाश वासी वाल्मिकी मौहल्ला पटेल नगर हिसार के रूप में हुई।सीन आफ क्राईम टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। हिसार पुलिस की टीमों द्वारा उपरोक्त संदिग्धो के सम्भावित ठीकानो पर लगातार दबिश दी गई। इसी दौरान सुचना मिली है कि यही युवक इसी मोटरसाईकिल पर खुशी पट्रोल पम्प नजदीक चन्दन नगर बालसमंद रोङ हिसार से 1000/- रुपये का तेल जबरदस्ती डलवाकर बिना रुपये दिये पम्प से भागे है।

पुलिस अधीक्षक महोदय सभी टीमों को लगातार मॉनिटर कर निर्देश दे रहे थे। हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने एएसआई धर्मवीर सिंह के नेतृत्व ने बगला रोड नजदीक डेयरी सिफ्टिंग के पास आरोपियों के पीछे थी कि मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने आरोपियों को आत्म समर्पण के लिए कहा परंतु आरोपियों ने फिर फायर किया। एएसआई धर्मवीर ने पुलिस टीम के बचाव में फायर किया तो गोली आरोपी दीपक के पैर में लगी। गली लगते ही आरोपी मोटरसाइकिल से गिर गए। पुलिस ने आरोपियों को तुरंत काबू किया। आगामी कार्रवाई जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में प्रेम के नाम पर युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार की छोटी बहन भी आरोपी!

Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे दिल्ली निवासी एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान 25वर्षीय मानस राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया।

UP एसटीएस को मिली बड़ी सफलता, चार आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम

Four Terrirsot Arrested:उत्तर प्रदेश एसटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देश विरोधी गतिविधि में शामिल चार आतंकियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। इनमें जो

दोस्ती बनी दुश्मनी! बहन से छेड़छाड़ पर दोस्त को दी दर्दनाक मौत, खेत में दफनाया शव; 9 महीने बाद ऐसे उठा पर्दा

Farrukhabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में दोस्ती के रिश्ते को खून से रंग देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बहन से छेड़छाड़ करने के गुस्से में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना करीब 9महीने पहले 20जुलाई की है। हालांकि, शव का कंकाल अब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast