
Haryana News: हिसार में मंगलवार देर रात होटल संचालक की हत्या कर दी गई। बदमाशों से होटल के बाहर ही उस पर तेजधार हथियारों से वार किए। गंभीर हालत में युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
मृतक की पहचान 12 क्वार्टर में देव वाटिका के रहने वाले पारस उर्फ दीक्षित (25) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी 2 बहने भी हैं। हत्या के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि पारस मिलनसार था और उसका किसी से झगड़ा नहीं था। हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार शुरू में हमलावर पारस के साथ होटल में जाकर मारपीट करते हैं। उस दौन पारस उनसे किसी न किसी तरह बचकर भाग जाता है और बाद में वह उसका पीछा करते हैं। होटल से कुछ दूरी पर हमलावर हथियारों से वार कर उसे मौत के घाट उतारते हैं। पुलिस ने भी हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। होटल व आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।
Leave a comment