HARYANA NEWS: घर की धत पर खून से लतपथ मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप

HARYANA NEWS:  घर की धत पर खून से लतपथ मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप

HARYANA NEWS:  हरियाणा के हिसारमें हांसी की भाटिया कॉलोनी में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 36वर्षीय कविता का शव उनके ही घर की छत पर खून से लतपथ पाया गया। प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, कविता गुरुवार रात बिजली गुल होने के बाद छत पर गई थी। शुक्रवार सुबह उनकी मां ने छत पर जाकर अपनी बेटी का शव खून से सना हुआ देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कविता अपने पति से अलग अपनी मां के साथ रहती थी। उनके पति भिवानी में रहते हैं, और उनके दो बच्चे हैं। कुछ समय पहले कविता के पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद से मां-बेटी अकेले रह रही थीं। कविता का भाई हांसी की ही एक अन्य कॉलोनी में रहता है।

जांच में जुटे पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला लगता है। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, और पास में उनका मोबाइल फोन भी मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

 

Leave a comment