HARYANA: आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का सहारा बनी ये महिला, कई गांव के असहाय गरीब बच्चों को दे रही शिक्षा

HARYANA: आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का सहारा बनी ये महिला, कई गांव के असहाय गरीब बच्चों को दे रही शिक्षा

मंडी:  हमारे देश में शिक्षा का अधिकार सभी बच्चों को है। जिसके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं भी चला रही है।  और शहर से लेकर गांव के हर कोने में स्कूल भी खोल का प्रयास भी कर रही है। लेकिन इसके बाद भी देश में कई बच्चे शिक्षा से अज्ञात है। बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल नहीं है। तो कही गरीबी उनसे मासूम बच्चों से स्कूल जाने का अधिकार छीन रही है। 

वही दूसरी तरफ कई संस्थाएं और कुछ लोग आर्थिक रूप से कमजोर और जागरूकता के अभाव में स्कूल नही पहुंच पाने वाले बच्चों को नई दिशा प्रदान कर रहे है। हरियाणा के मंडी डबवाली की हरप्रीत कौर ने गांव में घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल तक ले जाने के लिए अभिभावकों को जागरूक कर रहीं है। डबवाली के गांव मसीतां की रहने वालीहरप्रीत कौर अपने घर पर ही आर्थिक रूप से कमजोर और मजदूरी करने वाले बच्चों को ट्यूशन पढ़ती है और बच्चों में स्कूल जाने के लिए अलख जाला रहीं है। आज हरप्रीत गांव के करीब 50से ज्यादा बच्चों को रोजाना अतिरिक्त क्लास लगा हर तरीके से जागरूक कर रही है।

हरप्रीत ने बताया कि यह तरीका उसने कॉलेज लाइफ से शुरू किया और आज अपनी फैमिली की मदद से गांव में बाल मजदूरी खत्म करवा बच्चों को स्कूल से जोड़ने में कामयाब हुई है। उसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित करना है।वही इस तरह से अगर देश के युवा शिक्षा को लेकर जागरूक करेंगे तो जल्द ही देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगें। साथ इन युवाओं की मदद सरकार को भी करनी चाहिए जिससे और भी लोगों को इससे प्ररेणा मिले।

Leave a comment