HARYANA: युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हरियाणा सरकार बना रही है विशेष योजना, जानें

HARYANA: युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हरियाणा सरकार बना रही है विशेष योजना, जानें

चंडीगढ़: हरियाणा में चिरायु कार्ड वितरण कार्यक्रम को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज मानवाधिकार दिवस के दिन आम लोगों को इलाज का अधिकार मिल रहा है। पिछले महीने शुरू हुई ये योजना आयुष्मान भारत योजना का विस्तार हो रहा है। 1 लाख 80 हजार से नीचे के 29 लाख परिवार चिरायु योजना को लाभ मिलेगा।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 5 लाख परिवारों को आज बांटे जा रहे कार्ड हैं, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए है। आयुष्मान भारत के तहत 20000 के करीब लाभार्थियों को मिलता है लाभ, लेकिन अब 60000 के करीब लोगों को लाभ मिलेगा। करीब 500 करोड़ के करीब का बजट लगेगा, इस महीने के अंत तक सभी कार्ड बांटने का लक्ष्य है। करीब 729 निजी और सरकारी अस्पताल में मिलेगा योजना का लाभ है।सरकारी अस्पतालों में आईसीयू फैसिलिटी उपलब्ध कराएंगे। हर जिले में 1 मेडिकल कालेज खोलने का लक्ष्य, 1800 डाक्टर्स का होता है।

उन्होंने बताया कि अभी एडमिशन, आने वाले वक्त में 3000 सीट उपलब्ध होंगी। महामहिम राष्ट्रपति ने प्रदेश में निरोगी हरियाणा योजना का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ग्राम स्तर तक वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं। करीब 1000 गांव में खोले वेलनेस सेंटर जाएंगे। पीपीपी के जरिए पंक्ति के सबसे अंतिम व्यक्ति तक सरकार का  लाभ पहुंचा रहे हैं। दो दिन का कैंप लगाकर पीपीपी की कमियां दूर करेंगे। अगले साल तक घर तक पीला कार्ड का लक्ष्य पहुंचाने।युवाओं के रोजगार के ओवरसीज प्लेसमेंट सेल बनाकर विदेश में रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। शिक्षा के साथ ही उनको पासपोर्ट की सुविधा दिलाने का काम जारी है।

Leave a comment