
चंडीगढ़: हरियाणा में सरकार ने सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए एक और अच्छा कदम उठाया है. इस बार बुजुर्गों के लिए राहत भरी ख़बर है. हरियाणा में सीनियर सिटीजन का कार्ड बनवाने के लिए बुजुर्गों को अब दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा, क्योंकि सीनियर सिटीजन का कार्ड बनाने की जो सुविधा केवल जिला मुख्यालयों पर ही थी. अब सरकार ने नई पहल शुरू की है कि सीनियर सिटीजन के पास आधार कार्ड वोटर कार्ड या फिर पैन कार्ड हो उसमें उनकी उम्र को देखकर ही सीनियर सिटीजन माना जाएगा. पहले सीनियर सिटीजन का अलग से कार्ड बनवाना पड़ता था जिससे, सीनियर सिटीजन को कुछ रियायतें मिलती थी. सरकार द्वारा जो सुविधा दी जाती थी वह कार्ड दिखाने के बाद ही मिलती थी लेकिन, अब सरकार ने पॉलिसी को चेंज करते हुए सीनियर सिटीजन को राहत देने का काम किया है नए कानून प्रणाली शुरू की है.
बता दें कि सीनियर सिटीजन के पास कोई भी अपनी आईडी होगी, उसमें उम्र को देखते हुए उसे सीनियर सिटीजन माना जाएगा और उसी के आधार पर सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाएं दी जाएंगी. सरकार की बुजुर्गों के लिए बहुत ही अच्छी मुहिम है. एक प्रकार से बुजर्गों को इस तरह का तोहफा देकर उनका मान सम्मान ही बढ़ाया गया है. समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है और अब सीनियर सिटीजन अपनी कोई भी आईडी के आधार पर जहां भी उन्हें लाभ लेने की सुविधा सरकार ने दी है. वहां वह लाभ ले सकते हैं किसी को भी सीनियर सिटीजन कार्ड दिखाने या बनवाने की जरूरत नहीं है.
Leave a comment