HARYANA CRIME: मदद के बहाने बुजुर्गों के साथ करता था ठगी, पुलिस ने धर दबोचा

HARYANA CRIME: मदद के बहाने बुजुर्गों के साथ करता था ठगी, पुलिस ने धर दबोचा

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में बुजुर्गों की मदद करने के नाम पर एटीएम में घुसकर उनके साथ ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को फरीदाबाद स्टेट क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस आरोपी ने फरीदाबाद, दिल्ली,गुरुग्राम समेत कई जगहों पर वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में नजर आ रहे इस युवक पर आरोप है कि यह युवक बुजुर्गों की मदद करने के नाम पर एटीएम में घुसता और फिर उसके बाद उनकी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई को लेकर फरार हो जाता । 2001 में बल्लभगढ़ के सिटी थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। जब पुलिस इस मामले मैं आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई तो मामला स्टेट क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर किया गया,  जिसमें कार्रवाई करते हुए स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने इस आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिससे यह पता चलता है कि इसके अलावा उसमें कहां-कहां पर वारदातों को अंजाम दिया है। हरियाणा में दिन पर दिन ठगी की वारदात बढ़ती जा रही है। जिसके देखते हुए राज्य की पुलिस को जागरूप कर रही है। वहीं अलग से हेल्पलाईन नंबर भी जारी किया गया है।

Leave a comment