Haryana Election:राहुल गांधी के ऑफर पर AAP ने भरी हामी , संजय सिंह ने फंसा दिया पेंच

Haryana Election:राहुल गांधी के ऑफर पर AAP ने भरी हामी , संजय सिंह ने फंसा दिया पेंच

Rahul Gandhi Offer To AAP: लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के बैनर तले लड़ने के बाद कांग्रेस और आप हरियाणा विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने की योजना बना रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव इस बार एक चरण में 5 अक्टूबर को होगा। वहीं नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। इस सबके बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी को ऑफऱ दे दिया हैं। इस ऑफऱ को आम आदमी पार्टी ने हां कर दिया है लेकिन संजय सिंह ने पेंच फंसा दिया हैं। 
 
क्या कहा संजय सिंह ने  ?               
 
राहुल गांधी के ऑफर पर संजय सिंह ने कहा कि मैं राहुल गांधी के फैसले का स्वागत करता हूं। हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सहमति से फैसला होगा। वहीं इसको लेकर कांग्रेस पार्टी में भी मंथन हो रहा है। सोमवार यानी 2 सितंबर को कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने कहा कि बुधवार को पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग जाएगा।                   
 
हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान            
 
बता दें कि हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान होना है। यहां एक ही चरण में सभी 90 सीटों पर वोटिंग होगी। पहले यहां एक अक्टूबर को मतदान होना था और 4 अक्टूबर को नतीजे आने थे लेकिन बिश्नोई समाज के सदियों पुराने त्योहार आसोज आमावस्या के चलते तारीख में बदलाव किया गया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आठ अक्टूबर को आएंगे।                 
 
3 नवंबर को खत्म हो रहा कार्यकाल                          
 
90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पिछले चुनाव में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को नहीं छू सकी थी। बाद में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी। हालांकि इसी साल मार्च में भाजपा औऱ जेजेपी का गठबंधन टूट गया। फिलहाल हरियाणा में एनडीए के पास 43 और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के पास 40 सीटें हैं।  

Leave a comment