Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: युवाओं में इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए बजट में करेंगे 100 करोड़ का प्रावधान - दुष्यंत चौटाला

HARYANA NEWS: युवाओं में इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए बजट में करेंगे 100 करोड़ का प्रावधान - दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने आगामी राज्य-बजट में नए इनोवेटिव इन्सेंटिव, इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना और लोन के रूप में लोगों की सहायता के लिए लगभग 100करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा, इससे प्रदेश में संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा और इंटरप्रेन्योरशिप को प्रोत्साहन मिलेगा।

डिप्टी सीएम, जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रभार भी है, ने आज एसोचैम द्वारा गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को प्रतिस्पर्धी और सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में बनाना चाहती है।दुष्यंत चौटाला ने कहा हरियाणा सरकार का लक्ष्य एमएसएमई क्षेत्र में 1लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करके 5लाख नौकरियां पैदा करना है ताकि हरियाणा अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहमभूमिका निभा सके।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले पांच वर्षों में ही 2,81,024नई एमएसएमई विनिर्माण इकाइयां पंजीकृत हुई हैं , जिनसे 15लाख से अधिक नौकरियों के अवसर पैदा हुए हैं।उन्होंने बताया कि हरियाणा सभी उत्तरी राज्यों में शीर्ष रैंकिंग पर पहुंच गया है, जिसने राज्य की जीडीपी और रोजगार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रदेश में भी PADMA योजना कार्यक्रम शुरू किया गया था। इस व्यापक कार्यक्रम का उद्देश्य क्लस्टर स्तर पर गतिशील और आत्मनिर्भर औद्योगिक बुनियादी ढांचे की स्थापना करना, स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देना और युवाओं और विशेषकर अंत्योदय परिवारों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। उन्होंने बताया कि PADMA योजना में एमएसएमई के क्षेत्र में आगे बढ़ने, उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए 200करोड़ रुपये का उद्यम पूंजी कोष रखा गया है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कपड़ा उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की क्षमता को पहचानते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में "हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पॉलिसी" लागु की गई है। उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचे के समर्थन और कौशल विकास कार्यक्रमों के एक मजबूत पैकेज के माध्यम से इस नई नीति ने कपड़ा क्षेत्र में निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने आगे बताया कि यह नीति प्रदेश से कपड़ा के निर्यात में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘भाजपा एक लंबे विजन के साथ काम करने वाली पार्टी है’ असम में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Assam Legislative Assembly Elections 2026: असम के भवानीपुर जिले के बारपेटा में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो उत्साह मैं यहां देख रहा हूं और जो जोश मैं पूरे असम में देख रहा हूं वो अद्भूत है और ये जो जनता जनार्दन दूर-दूर सड़क पर भी दिख रहे हैं खड़े रहने की जगह नहीं है ये मैदान भर चुका है मैंने गुजरात में सालों तक काम किया है लेकिन अगर मुझे 10-11 बजे बैठक करना हो तभी मैं इतने लोग इकट्ठा नहीं कर पाता था आपने तो रिकॉर्ड थोड़ दिया है। मैं आपके उत्साह और जो हमें आर्शीवाद देने आए हैं उनको मैं प्रणाम करता हूं।

पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, ग्रेनेड हमला होने की बात कही

Haryana News:एक बार फिर धमकी देने की खबरें सामने आई है। सोमवार यानी 6 अप्रैल को चंडीगढ़ औऱ जालंधर के स्कूलों व सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी में रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमला होने की बात कही।

रिश्तों में फिर आई मिठास...थामा एक-दूसरे का हाथ, PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या ने की नई शुरुआत

Jyoti-Alok Maurya Reunion: उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच लंबे समय से चल रहा वैवाहिक विवाद आखिरकार सुखद मोड़ लेते हुए समाप्त हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast