
नई दिल्ली: जाति जनगणना पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, " हमारी मांग थी कि तेलंगाना पैटर्न जैसे रेवंत रेड्डी सरकार ने विस्तृत जानकारी एकत्रित की। एक विस्तृत नोटिफिकेशन निकाला गया ताकि सारी जानकारी मिले और उस आधार पर सरकार नीतियों में बदलाव लाए। इस तरह का कोई नोटिफिकेशन भारत सरकार ने नहीं निकाला है।
रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमारी मांग जो थी उस मांग को सरकार ने नहीं माना है। भारत सरकार ने अपना एक नोटिफिकेशन जारी किया है जो 2011 से ज्यादा अलग नहीं है। तो अब आगे क्या कदम उठाए जाएंगे हमें उसका इंतजार है।हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी हत्याकांड पर उन्होंने कहा,"हरियाणा में कानून-व्यवस्था सबसे खराब है और हत्या के मामले में हरियाणा देश में नंबर 1 पर है। डेकैती में हरियाणा नंबर 2 पर है और महिलाओं के ऊपर अपराध पर हरियाणा नंबर 1 पर है। ये स्थिति हरियाणा की है।

Leave a comment