Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: यमुनानगर में पूर्व विधायक की फैक्टरी में ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Haryana News: यमुनानगर में पूर्व विधायक की फैक्टरी में ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Haryana Crime: हरियाणा के यमुनानगर में इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर रात को ताबड़तोड़ फायरिंग से एरिया में सनसनी फैल गई। दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने फैक्टरी पर करीब आठ राउंड गोलियां चलाई। इस दौरान दो गोलियां फैक्टरी परिसर के अंदर खड़े एक ट्रक के सामने भी लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 11 बजे हुई। जिस समय यह घटना हुई उस समय फैक्टरी के गेट पर सिक्योरिटी रुम में कर्मचारी मौजूद थे। तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और अचानक वहां पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की घटना भगदड़ मच गई और फैक्टरी में काम कर रहे लोगों के बीच दहशत फैल गई।  

कई राउंड की फायरिंग

आसपास के लोगों के मुताबिक, बदमाशों ने लगातार कई राउंड फायर की है। गोलीबारी कर बदमाश फरार हो गए। फिलहाल, फायरिंग में कोई जानहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस घटना की जांच में जुट गई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, इलाके और फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश या डर फैलाने की मंशा से जुड़ा माना जा रहा है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें