आगजनी की घटनाओं से नुकसान को लेकर सरकार गंभीर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

आगजनी की घटनाओं से नुकसान को लेकर सरकार गंभीर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

चंडीगढ़: हरियाणा में इन दिनों फसलों में आग लगने की घटनाएं काफी ज्यादा समाने आ रही है। इस पर प्रदेश की सैनी सरकार काफी गंभीर दिखाई दे रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई आगजनी की घटनाओं से फसलों या पशुओं सम्बंधित जान-माल का नुकसान हुआ ऐसे किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलेगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। प्रभावित किसान संबंधित उपायुक्तों के समक्ष आवेदन करें। नुकसान से प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की बुवाई के लिए बीज व खाद में मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि नुकसान से प्रभावित किसानों को आगामी फसलों की बुवाई के लिए बीज और खाद में भी मदद की जाएगी।

किसानों को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा- सीएम सैनी

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में निर्णय ले रही है। हमारी सरकार हर स्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में हुई आगजनी की घटनाओं से फसलों या पशुओं संबंधित जान-माल का नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि ऐसे सभी प्रभावित किसानों को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

गेहूं और सरसों की फसल को हुआ नुकसान

आपको बता दें कि हरियाणा में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखा रखा है। जिसकी वजह से कई जिलों में आगजनी की घटनाएं समाने आई है। इसमें गेहूं और सरसों की फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। साथ ही कई पशुओं की भी मौत हो गई। किसानों को हुए नुकसान को लेकर सीएम सैनी बड़ा ऐलान ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने किसानों को राहत देने और उनके खर्च को कम करने के लिए मुख्यमंत्री ने खाद-बीज देने में मदद करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है।

Leave a comment