HARYANA BUDGET 2023 : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। वहीं मनोहर लाल बतौर वित्त मंत्री बजट पढ़ रहे है। उन्होंने बताया कि अमृत काल की बेला का पहला बजट पेश करते हुए हर्ष की अनुभूति हो रही है। सीएम ने कहा कि राष्ट्र के आर्थिक विकास में हरियाणा अहम भूमिका निभा रहा है , 3.8 प्रतिशत का योगदान है। 2023-24 में 7.1 जीएसडीपी रहने का अनुमान है।
सीएम मनोहर लाल समाज के विभाग के विभिन्न वर्गों के साथ बजट को लेकर कई बैठकें की है। महत्वपूर्व सुझाव का फैसला लिया है। 2023-24 में 1 लाख 9122 करोड रुपए की राजस्व प्राप्तियां है जिसमें से 75716 करोड रुपए का कर राजस्व और 12651 करोड रुपए का गैर कर राजस्व शामिल है , कर राजस्व प्राप्तिओं में जीएसटी , वैट , मिले है। नए 2023-24 में कोई नया कर नहीं लगाने आबकारी एवं स्टांप शुल्क राजस्व के प्रमुख स्रोत हैं , वहीं केंद्रीय करों का हिस्सा 11164 करोड पर है केंद्र से सहायता अनुदान 9590 करो और इसके अतिरिक्त पूंजीगत प्राप्तियां 71 हजार 173 करोड़ अनुमानित हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। पेंशन को 250 रुपये बढ़ाया गया। अब 1 अप्रैल 2023 से सभी लाभार्थियों को पेंशन 2750 रुपए मिलेगी।
सहकारिता विभाग
2023-24 में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं सहकारिता के लिए 8316 करोड़ का बजट पेश किया गया।
युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता में 2023-24 के लिए 1636 करोड़ का बजट पेश किया गया
पंचायती राज संस्थान और ग्रामीण विकास के लिए 2023- 24 में 7202 करोड रुपए का बजट आवंटित किया गया
शहरी विकास और आवास क्षेत्र के लिए 2023 24:00 के लिए 5853 करोड़ रुपए का बजट पेश चालू वर्ष के संशोधित अनुमानों से 11% की वृद्धि
खेल
खेलों के लिए 2023-24 के लिए 566 करोड रुपए किए गए आमंत्रित जो कि चालू वर्ष के संशोधित अनुमानों से 11. 5% अधिक है
शिक्षा
शिक्षा के लिए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 20636 करोड रुपए जोकि चालू वर्ष के संशोधित अनुमानों से 5.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है
स्वास्थ्य
वित्त वर्ष 2023-24 के लिए स्वास्थ्य , चिकित्सा शिक्षा और आयुष क्षेत्रों के लिए 9647 करोड का बजट आवंटित जो कि चालू वर्ष के संशोधित अनुमानों से 19.8 प्रतिशत की वृद्धि है
सामाजिक कल्याण
सामाजिक न्याय अधिकारिता अनुसूचित जातियों व पिछड़े वर्गों का कल्याण और अंत्योदय सेवा के लिए 2023-24 के लिए 10524 करोड रुपए आवंटित चालू वर्ष के संसोधित अनुमानों में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि की गई।