
Tree Man of Haryana: इन दिनों हरियाणा का एक पुलिस कांस्टेबल सुर्खियों में है। वह किसी अपराधी को पकड़ने या किसी मामले को सुलझाने के लिए सुर्खियों में नहीं हैं, बल्कि वह पर्यावरण को बचाने के लिए सुर्खियों में हैं। जी हां, आपने सही सुना, हरियाणा का एक पुलिस कांस्टेबल ‘ट्री मैन’के नाम से मशहूर है और वह अब तक लाखों पेड़ लगा चुका है।
कई वर्षों से लगा रहे हैं पौधे
चंडीगढ़ पुलिस में तैनात कांस्टेबल देवेन्द्र सूरा एक दशक से भी अधिक समय से पेड़ लगा रहे हैं और अब तक लाखों पेड़ लगा चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनके द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम के कारण उन्हें 'ट्री मैन' की उपाधि दी गई है। कांस्टेबल देवेन्द्र सूरा 2012 से लोगों को प्रकृति संरक्षण के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इस नेक काम के लिए वह अपने वेतन का उपयोग वृक्षारोपण के काम में करते हैं।
क्या कहते हैं ट्री मैन?
पुलिस कांस्टेबल देवेन्द्र सूरा कहते हैं, मेरा मानना है कि अगर एक योजना से एक शहर को हरा-भरा बनाया जा सकता है, तो उसी तरह की योजना से पूरे देश को हरा-भरा बनाया जा सकता है। इसी प्रेरणा से मैंने हरियाणा के सोनीपत से वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। मैंने इसे 2012 में शुरू किया था।
कठिन परिस्थितियों में भी नहीं मानी हार
कांस्टेबल देवेन्द्र सूरा को जब भी समय मिलता है तो वह पौधे लगाने का काम करते हैं। उनका मानना है कि इसी तरह से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, क्योंकि इस संबंध में पहल करने की जरूरत है। इस काम की वजह से उन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ा है। हालाँकि, उन्हें कई जगहों पर सम्मान भी मिला है। साथ ही अब उन्हें ट्री मैन की उपाधि से भी नवाजा गया है।
Leave a comment