Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-हरियाणा में बादल और तेज हवाएं, दक्षिण भारत में भारी बारिश; जानें आज का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-हरियाणा में बादल और तेज हवाएं, दक्षिण भारत में भारी बारिश; जानें आज का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत में मौसम के तेवर बदल रहे है। बीती रात हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी। ये सिलसिला आने वाले दिनों में जारी रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ रहा है, जिससे उत्तर भारत में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि दक्षिण में गर्मी और नमी बनी रहेगी।

दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली-NCR में बीते दो दिन से बारिश से अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की। IMD ने बताया कि आज बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36-38°C और न्यूनतम 24-26°C के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि हवाएं 10-20 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी

Also read: महंगाई के मोर्चे पर एक और झटका, अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम; इस दिन से होंगे लागू नया रेट

UP-हरियाणा का मौसम

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई। हालांकि, आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। लेकिन पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। इल दौरान अधिकतम तापमान 37-40°C तक पहुंच सकता है। वहीं, हरियाणा में भी आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान 35-38°C के बीच रहने की संभावना है।

दक्षिण भारत में गर्मी और नमी वाला मौसम

दूसरी तरफ, दक्षिण भारत में मौसम गर्मी और नमी वाला बना हुआ है। चेन्नई में बादल छाए रहेंगे, लेकिन उमस भी रहेगी। जिससे तापमान 36-38°C तक पहुंच सकता है। लेकिन शाम के समय गरज-चमक वाली बारिश संभव है। हैदराबाद में मौसम गर्म और सूखा रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान 39-41°C पहुंच सकता है। हालांकि, दोपहर के समय हल्की बारिश संभव है। वहीं, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में 14-15 मई को बारिश हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: मोदी सरकार के बाहर साल पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत को नई विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है और देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

Kal Ka Mausam: 13 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम का कहर! आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam: एक तरफ देश के कई राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं दूसरी तरफ मानसून भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। जिसकी वजह से वजह से देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, DDA ने बढ़ाई हाउसिंग स्कीम की तारीख; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी तीन प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast