Haryana: किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है भाजपा सरकार -डॉ. सुशील गुप्ता

Haryana: किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है भाजपा सरकार -डॉ. सुशील गुप्ता

Haryana News: आप के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को पूंडरी के पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इससे पूर्व भारतीय किसान यूनियन (मान गुट) के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजीव आर्य अपने 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ AAPमें शामिल हुए। वहीं डॉ. सुशील गुप्ता ने अपनी चुनावी यात्रा गांव बेगपुर से शुरू की। वहां से जाजनपुर में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और "इंडिया" गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

किसानों को गुलाम बनाना चाहती है भाजपा सरकार’

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है और किसानों को गुलाम बनाना चाहती है। यदि किसान अपनी आवाज उठाए तो भाजपा सरकार किसानों पर कभी आंसू गैस के गोले छोड़ती है तो कभी एनएसए लगाती है। जिस कृषि कानून का विरोध करते करते 700 किसानों की शहादत हो गई, जिस कृषि कानूनों से सीधा फायदा भाजपा के दोस्तों को मिलना था। उसी तीनों काले कृषि कानूनों को भाजपा किसानों पर थोपने की कोशिश की। भाजपा सरकार मड़ियों को खतम करने की साजिश कर रही है। आज पूंडरी हल्के में मंडी पर ताला लगा दिया गया है। किसानों को मजबूर किया जा रहा है कि किसान अपना अनाज मंडियों में नहीं बल्कि अडानी को बेचे। भाजपा अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए हरियाणा की मंडियों को बर्बाद करने की साजिश कर रही है।

हमारे कृषि सिस्टम का अभिन्न अंग है मंडिया’

उन्होंने कहा कि मंडिया हमारे कृषि सिस्टम का अभिन्न अंग है। सरकार ने मंडियों को बंद करने की तैयारी कर ली है। यदि मंडियां बंद हो जाएंगी तो किसान को लंबी लंबी लाइन लगा कर अडानी के गोदामों के बाहर कई कई दिनों तक खड़ा होना पड़ेगा। आज मंडियों में किसान के अनाज में कभी नमी और क्वालिटी का बहाना बनाकर तंग किया जा रहा है। ताकि किसान अपनी फसल को ओन पोने दामों में बेच सके। इंडिया गठबंधन इसका पूरजोर तरीके से विरोध करता है। आज मंडियों की जैसी हालत बिहार व अन्य राज्यों में है मंडियों की वही हालत भाजपा हरियाणा और पंजाब में भी करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज आढ़ती भी हड़ताल पर बैठे हैं। आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन प्रदेश के आढ़तियों की हड़ताल का समर्थन करते हैं।

Leave a comment