Haryana Elections 2024: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा दावा, कहा- 'हरियाणा में बदलाव की आंधी

Haryana Elections 2024: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा दावा, कहा- 'हरियाणा में बदलाव की आंधी

बरवाला: हरियाणा के बरवाला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस प्रत्याशी भाई चंद्रमोहन के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि हरियाणा की जनता अब भाजपा के झूठे वादों और खोखले दावों से तंग आ चुकी है और बदलाव की आंधी पूरे प्रदेश में चल पड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि "चंद्रमोहन की जीत ऐतिहासिक होगी और हरियाणा में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।"

हिमाचल के सीएम ने कहा कि "भाजपा ने पिछले 10वर्षों में हरियाणा में विकास के नाम पर जनता को केवल धोखे में रखा है। उनके झूठे वादों और नाकाम नीतियों ने प्रदेश को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। यही कारण है कि भाजपा अब बड़े स्टार प्रचारकों के सहारे चुनाव जीतने का सपना देख रही है, लेकिन इस बार जनता उनके छलावे में नहीं आने वाली।"

भाजपा पर किया करारा प्रहार

सुक्खू ने अपने संबोधन में भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, "पिछले 10वर्षों में भाजपा की सरकार ने केवल जनता को छला है। विकास के नाम पर कुछ नहीं किया और आज जब जनता जवाब मांग रही है, तो वे कांग्रेस शासित राज्यों पर निशाना साध रहे हैं। लेकिन अब हरियाणा की जनता पूरी तरह जाग चुकी है और भाजपा के झूठे वादों का पर्दाफाश हो चुका है।"

हमने हिमाचल में जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा किया- सीएम सुक्खू

उन्होंने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा, "हमने हिमाचल में जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा किया। जनता के विश्वास का सम्मान किया, जबकि भाजपा ने हरियाणा में जनता के साथ धोखा किया।" सुक्खू ने चंद्रमोहन की तारीफ करते हुए कहा कि "वे हरियाणा के महान नेता भजन लाल के पुत्र हैं, जिन्होंने राज्य को विकास के नए आयाम दिए। चंद्रमोहन उन्हीं की विरासत को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।"

Leave a comment