
Haryana Assembly Elections:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नेबड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि"पिछले कुछ दिनों में यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का हाल भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसा होने वाला है। अब तो कांग्रेस के नेता भी यह मानने लगे हैं। यही वजह है कि पिछले 15-20 दिनों में कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता हरियाणा आने को तैयार नहीं हुआ। कांग्रेस आज असमंजस की स्थिति में है।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि अब अचानक खबर आई है कि विदेशी धरती पर आरक्षण विरोधी बयान देने वाले राहुल गांधी 2-3 दिन के राजनीतिक दौरे पर हरियाणा आ रहे हैं। हरियाणा अच्छी जगह है। पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने हरियाणा का चहुंओर विकास किया है। इसलिए उन्हें यहां आकर घूमना चाहिए और अपना पर्यटन करना चाहिए। हरियाणा के युवा उनसे पूछेंगे कि हुड्डा के राज में हुई 'खर्ची, पर्ची' पर वो चुप क्यों हैं? हरियाणा के दलित पूछेंगे कि आरक्षण का विरोध करने के बाद वह किस मुंह से हरियाणा में आए हैं?...राहुल गांधी को इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए।
हरियाणा प्रदेश में एकतरफा माहौल भाजपा का बना है- सीएम सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा प्रदेश में एकतरफा माहौल भाजपा का बना है। तीसरी बार भाजपा की सरकार हरियाणा में बन रही है। कांग्रेस बहुत बुरी तरीके से पिछड़ चुकी है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता अब तक प्रचार में नहीं आया है। उनको डर है कि पिछले कुछ दिनों से ऐसा स्पष्ट वातावरण बना है कि कांग्रेस का मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हाल हुआ था वही हाल हरियाणा में होने वाला है। कांग्रेस के बड़े नेता भी मान रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी पिछड़ रही है।"
Leave a comment