
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गिनाए भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए उठाये गए कदमको ट्वीट कर बम्पर घोषणाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम माताओं-बहनों और बेटियों को न सिर्फ देवी का दर्जा देते है,बल्कि उन्हें भाग्य-लक्ष्मी मानते है। हरियाणा में पिछले 10 सालों में डबल इंजन की सरकार ने बेटियों को बचाया भी है पढ़ाया भी है और उनकी उन्नति के रास्ते भी खोले हैं।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह ₹2,100 देने का संकल्प हमारी सरकार ने किया है। हम इस संकल्प को हर हाल में पूरा करेंगे। कांग्रेस ने जो हिमाचल की महिलाओं के साथ किया,वैसा धोखा कभी भाजपा नहीं देती,ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश के 46 लाख परिवारों की लाभार्थी बहनों को गैस का सिलेंडर हम मात्र ₹500 में दे रहे हैं। तीज के पावन मौके पर भाजपा ने घोषणा की थी। हम ₹500 में सिलेंडर दे रहे हैं,फिर भी कांग्रेस कह रही है हम आएंगे तो देंगे।
छात्राओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है- सीएम सैनी
सीएम नायब सैनी ने कहा कि 2014 में लिंगानुपात 1,000 के मुकाबले 871 था जो अब बढ़कर 914 हो गया है।बेटियों को शिक्षित करने के लिए हर 20 किलोमीटर पर एक राजकीय कन्या महाविद्यालय का निर्माण करवाया है।महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक जिले में महिला थाना खोला गया है।पढ़ी-लिखी पंचायतों वाला पहला प्रदेश हरियाणा है, जिसमें महिलाओं की 50% भागीदारी सुनिश्चित की गई है।ड्रोन दीदी योजना और राशन डिपो महिलाओं के नाम कर के महिलाओं को सशक्त किया है।छात्राओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है।
लखपति दीदी बनाने का संकल्प हम तेजी से करेंगे- सीएम सैनी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है,हम उसे तेजी से हरियाणा में पूरा करेंगे।हम हरियाणा की माताओं-बहनों को सजग भी करना चाहते हैं कि कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलती है और चुनाव जीतने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं करती। हिमाचल का उदाहरण सामने है। उन्होंने कहा कि लाडो-लक्ष्मी योजना के तहत ₹2100 हर महिला को हर महीने भाजपा ही देगी हम ये करके दिखाएंगे।
Leave a comment