PM Modi in Kurukshetra: ‘विकास का पैसे केवल 1 जिले तक समित रह जाता था’ हरियाणा में पीएम मोदी ने किया चुनावी शखनांद

PM Modi in Kurukshetra: ‘विकास का पैसे केवल 1 जिले तक समित रह जाता था’ हरियाणा में पीएम मोदी ने किया चुनावी शखनांद

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कि "कुरुक्षेत्र में आना, भारत की संस्कृति के तीर्थ का दर्शन करना मन को भर देता है। यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान है, ये गुरु गोविंद सिंह जी की छठी पातशाही की धरती है। यहां श्री गुरु गोविंद सिंह जी की चरण पड़े हैं। ऐसी पावन धरती से मैं आपसे फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आया हूं। यहां जो उत्साह दिख रहा है, मेरा राजनीतिक अनुभव मुझे कहता है कि हरियाणा ने भाजपा की हैट्रिक लगाना तय कर लिया है।"

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 50 साल का इतिहास है कि हरियाणा की विशेषता रही है दिल्ली में जिसकी सरकार रहती है हरियाणा में भी उसी की सरकार बनाते हैं कभी उलट फेर नहीं होने देते हैं। कुरुक्षेत्र से तो हमारे मुख्यमंत्री खुद ही उम्मीदवार हैं। आज हरियाणा के इस बेटे की प्रशंसा पूरे देश में होती है। इतने कम समय में बहुत कम लोगों को इतनी लोकप्रियता मिलती है। हमारे मुख्यमंत्री 24 घंटे हरियाणा के विकास के लिए समर्पित रहते हैं।"

15 लाख करोड़ रुपए के नए काम शुरू करवा दिए हैं- पीएम मोदी

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने कहा था कि इस बार भाजपा सरकार के पहले 100 दिन बड़े फैसले के होंगे। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के मजबूत बनाने वाले होंगे। अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपए के नए काम शुरू करवा दिए हैं।"

कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमने कांग्रेस की सरकार का वो दौर देखा है जब विकास का पैसे केवल 1 जिले तक समित रह जाता था। वो पैसा किस-किस की जेब में जाता था ये भी बच्चा-बच्चा जानता है। भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा है। भाजपा सरकार आने से पहले हरियाणा के आधे घरों में नल का कनेक्शन नहीं था, आज हरियाणा करीब करीब शत प्रतीशत नल कनेक्शन वाला राज्य बन रहा है।"

Leave a comment