Haryana News: कांग्रेस पर जमकर बरसे अनिल विज, कहा- कांग्रेस का कोई संगठन नहीं हैं

Haryana News: कांग्रेस पर जमकर बरसे अनिल विज, कहा- कांग्रेस का कोई संगठन नहीं हैं

चंडीगढ़:  हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का कोई संगठन नहीं हैं। पूरे हरियाणा मे हमारी पूरी तैयारी हैं। यह चुनाव सकारात्मक मुद्दे पर होगा। राममंदिर,धारा 370पर चुनाव होगी।

रेवाड़ी एम्सको लेकर अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर देश के लोगों के लिए काम किया हैं।  हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर हमलोग काम कर रहे हैं। कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस मे किसी को कुछ नजर नहीं आता। कांग्रेस ने देश के साथ अन्याय किया। देश के टुकड़े कर दिए। बिना किसी कारणों के सरकारों को तोड़ा दिया। इमरजेंसी भी लगा दी। वो पार्टी आज न्याय की बात करें समझ नहीं आता है। लोगों को ग़ुमराह कर रहे हैं।

पहले एकजुट तो हो जाए- अनिल विज

हरियाणा कांग्रेस को लेकर अनिल विज ने कहा कि पहले एकजुट तो हो जाए। हुड्डा अलग रैली कर रहे हैं,सैलजा की अलग। यह कैसे हमारे साथ लड़ सकते हैं। पहले यह साथ तो हो। एम्सको लेकर आपके बयान पर विज ने कहा कि  आपनकारात्मक बात करती हैं।

Leave a comment