Search KhabarFast

Press ESC to close

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर अनिल विज का बड़ा बयान, “देश के लिए रहा स्वर्णिम दौर”

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर अनिल विज का बड़ा बयान, “देश के लिए रहा स्वर्णिम दौर”

HARYANA NEWS: नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बने 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह 12 साल हिंदुस्तान की जनता के लिए स्वर्णिम समय रहा है क्योंकि इस दौरान जन विश्वास बड़ा है, इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ा है,  डिजिटल क्रांति आई है। 

हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दिशा और दशा दोनों बदल दी।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करते हुए देश को 11 वें पायदान से पांचवें पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले भारत की इमेज एक दब्बू देश के रूप में मानी जाती थी क्योंकि आतंकी यहां लोगों पर सरेआम गोलियां बरसाकर चले जाते थे और हमारे नेता सिर्फ श्रद्धांजलि देकर अपने घरों में बैठ जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता आतंकियों और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर बुरी तरह मारा ऑपरेशन सिंदूर कर के पाकिस्तान को तहस नहस कर दिया।

हमारा देश शेर है- मोदी

विज ने कहा कि हमारे देश के एम्बुलेंम मे तीन शेर दिखाए जाते हैं प्रधानमंत्री मोदी ने अब वास्तव में देश को इस मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया जहां हमारा देश शेर है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

Political News: गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला किया और आत्मनिर्भरता की ओर भारत के सफ़र पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए, सरकार की प्रमुख योजना के आलोचकों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का मज़ाक उड़ाते हैं। वे देश के इस संकल्प को हमेशा कमतर आंकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत को हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर बनाए रखा; वे भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता, जिनका वह असल में हकदार है।

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

Delhi News: पर्यावरण दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने एक बार फिर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना को ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन इसका मकसद एक बड़े कारोबारी को फायदा पहुंचाना है.इस परियोजना को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट देश की विरासत को बर्बाद कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast