Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: अमेरिका ने कैथल के 14 युवकों को भेजा वापस घर, डंकी के रास्ते लाखों रुपये खर्च करके गए थे USA

HARYANA NEWS:  अमेरिका ने कैथल के 14 युवकों को भेजा वापस घर, डंकी के रास्ते लाखों रुपये खर्च करके गए थे USA

Kaithal News: डंकी के रास्ते लाखों रुपए और खेती की जमीन बेचकर अमरीका गए हरियाणा के कैथल जिले के 14 युवकों वापिस अपने घर भेज दिया है। जिन्हें कैथल पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट से कैथल पुलिस लाइन लेकर पहुंची। जहां परिजनों को बुलाकर पुलिस ने युवकों को घर वालों के हवाले कर दिया। D.S.P ललित यादव ने बताया कि कैथल जिले के 14 युवकों को अमेरिका ने डिपोर्ट किया है जिसमें एक युवक पर पुलिस केस पाया गया है। ललित यादव ने कहा कि सभी युवक एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे है।

कैथल जिले के गांव तारागढ़ निवासी नरेश एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। नरेश ने बताया कि वो 9 जनवरी 2024 को दिल्ली से ब्राजील होते हुए पनामा जंगल की डंकी के रास्ते 2 महीने 6 दिन बाद अमेरिका पहुंचे थे। जिसके लिए उसने अपनी खेती की जमीन बेचकर एजेंट को 57 लाख 50 हजार रुपए दिए थे। लेकिन अमेरिका पहुंचते ही उन्हें जेल में डाल दिया। अब जेल से निकालकर उन्हें हथकड़ी लगाकर वापस भारत भेज दिया। D.S.P ललित यादव ने बताया कि एजेंट डंकी के रास्ते हर स्टेप पर उनसे पैसे लेते रहे। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि डंकी के रास्ते कोई विदेश न जाए। उन्होंने कहा कि अमेरिकन सरकार ने उनके साथ वहां कोई बुरा बर्ताव नहीं किया, लेकिन उनके एजेंट ने उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है।

14 महीने बाद जेल काटकर वो वापस भारत आए गए

उन्होंने कहा कि एजेंट पहले उनसे 42 लाख रुपए में अमेरिका पहुंचाने की बात की थी। लेकिन गंवाटा माला में फिर उनसे साढ़े छह लाख रुपए वसूल लिए। ऐसे ही कई देशों के बॉर्डर करवाते हुए एजेंट उनसे पैसे वसूलता रहा। अमेरिका में एरिजोना के जंगल के बॉर्डर क्रॉस करने के बाद भी वो अमेरिका में एंट्री नहीं कर पाया और 14 महीने बाद जेल काटकर वो वापस भारत आए गए।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast