HARYANA NEWS: ‘हुड्डा साहब को तकलीफ हो रही है…’ पूर्व सीएम पर जमकर बरसे अनिल विज

HARYANA NEWS:  ‘हुड्डा साहब को तकलीफ हो रही है…’ पूर्व सीएम पर जमकर बरसे अनिल विज

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरजोत बैंस और भूपेंद्र हुड्डा पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा तो हम बना रहे है और उस पर ये एतराज कर रहे है। उन्होंने कहा कि जहां तक चंडीगढ़ की बात है जो पहले एग्रीमेंट हुए है उन्हें इनको पहले पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन एग्रीमेंट में क्लियर लिखा हुआ है कि जो हिंदी भाषी क्षेत्र है वो हरियाणा को ट्रांसफर किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने हुड्डा द्वारा दिए गए बयान पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हुड्डा साहब के राज में तो जिनपर उनकी और उनकी सरकार की मेहरबानी हो जाती थी उन्हीं के BPL कार्ड बनते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बाकी लोग घूमते रहते थे उन्हें पता ही नहीं होता था कि वो BPL के हकदार है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिस्टम को सिमलाइन किया है। कई सेंटर खोले है तो वहां पर हर आदमी अपनी आय बताकर अपने कार्ड बनवा सकता है। उन्होंने कहा कि हम BPL को अनाज दे रहे है तो हुड्डा साहब को तकलीफ हो रही है तो ये तो बड़ी आश्चर्च की बात है।

कांग्रेस पर बरसे अनिल विज
हिमाचल में एक महिला SP द्वारा कांग्रेस के नेता की पत्नी का चालन काट दिया गया। जिसके बाद हिमाचल सरकार ने SP को UP भेज दिया गया जिसपर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का राज है। जो राजशाही परिवार होता है वो देश के कानून से ऊपर होता है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर कोई करवाई नहीं कर सकता और SP ने उनका चालन काट और गुस्ताखी की। इसलिए उनकी मुश्किल बड़ी है।

Leave a comment