
Ambala News:अमेरिकी सरकार ने अवैध तरीके से अमेरिका में पहुंचे हुए भारतीयों को डिपोर्ट किया है और कल अमृतसर एयरपोर्ट पर डीपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर अमेरिकी विमान पहुंचा। युवकों के परिजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील कर रहे है कि इस बारे में अमरीका से बात करे जिसपर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अवैध तरीके से किसी भी देश में जो लोग गए हुए है उस देश को उन लोगों को देश से बाहर निकालने का पूरा अधिकार है और ट्रंप ने कोई गलती नहीं की और मैं कहता हूं कि हमें उससे उदाहरण लेते हुए हमारे देश में भी लाखों करोड़ों लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं उनके बारे में भी सोचना चाहिए।
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने 4 फरवरी को आदेश जारी किया थे कि हरियाणा के हर जिले से महाकुंभ प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। केबिनेट मंत्री के आदेश के बाद ये बस सेवा 5 फरवरी से शुरू हो गई है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ से सुबह 8.30 बजे ये बस महाकुंभ प्रयागराज के लिए चलती है और ये AC बस है। इस बस के चलने से महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले यात्रियों में खुशी की लहर है और इसके लिए यात्री अनिल विज और सरकार का धन्यवाद भी कर रहे है।
महाकुंभ प्रयागराज के लिए AC बस सेवा शुरू
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक के बाद एक हरियाणा की जनता को सौगात देते रहते है। उनका प्रयास रहता है कि जिस जनता ने उन्हें सात बार विधायक बनाया है उसका ही फर्ज है कि वो उनकी सुख सुविधा का ध्यान रखें। लोगों को सुख सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 4 फरवरी को आदेश जारी कर दिए कि हरियाणा के हर जिले से महाकुंभ प्रयागराज के लिए हर रोज बस चलाई जाएगी और उनके आदेश के बाद हरियाणा परिवहन विभाग ने उनके आदेशों की पालना करते हुए 5 फरवरी से हर जिले से महाकुंभ प्रयागराज के लिए AC बस सेवा शुरू कर दी गई है।
यात्रियों ने अनिल विज और हरियाणा सरकार का किया धन्यवाद
इसी कड़ी ME चंडीगढ़ से भी हर रोज सुबह 8.30 बजे महाकुंभ प्रयागराज के लिए बस चलेगी और ये बस AC होगी। जिसका किराया चंडीगढ़ से 1700 रुपए और अंबाला कैंट से 1600 रुपए होगा। यह बस 24 घंटे में प्रयागराज पहुंचेगी। इस बस के चलने से महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा लोग सीधे यहां से प्रयागराज जा सकेंगे। इस बस के चलने से यात्रियों में खुशी की लहर है। यात्रियों ने इसे सरकार की बहुत अच्छी पहल बताया। यात्री इसके लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज और हरियाणा सरकार का धन्यवाद कर रहे है।
Leave a comment