Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: ‘वीडियो बनवाते हैं...पता नहीं किसनी सेवा में लगे है’ अभय चौटाला ने कांग्रेस और बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

HARYANA NEWS: ‘वीडियो बनवाते हैं...पता नहीं किसनी सेवा में लगे है’ अभय चौटाला ने कांग्रेस और बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

AMBALA NEWS: हरियाणा के इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला आज अंबाला पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं से मिले। 25तारीख को होने वाली ताऊ देवी लाल जी के सम्मान दिवस रैली का कार्यकर्ताओं को न्यौता दिया साथ ही अंबाला में आई बाढ़ के बारे में चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और बाढ़ से हुए नुकसान का जिम्मेदार बीजेपी सरकार को बताया। उन्होंने कहा कि जब पता था कि बाढ़ आएगी तो पहले से ही इंतजाम क्यों नहीं किए। हरियाणा में बढ़ रहे अपराध पर भी हरियाणा सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई।

इनेलो हर साल की तरह इस बार भी ताऊ देवी लाल के जन्मदिवस के ऊपर सम्मान दिवस रैली का आयोजन कर रही है। जो रोहतक में 25सितंबर को होगी। आज उसका न्योता देने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला अंबाला पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं से मिले। इसके साथ ही उन्होंने अंबाला और यमुनानगर में बाढ़ से हुए नुकसान पर भी बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अंबाला में कितनी कालोनियां पानी में डूब गई और प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि खड़े होकर वीडियो बनवाते है पता नहीं किसनी सेवा में लगे है।

अभय चौटाला ने कांग्रेस और बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि समय से पहले ध्यान देने वाले चीजें थी, उन्होंने कहा कि आपको पता है कि हर साल बाढ़ से नुकसान होता है। नदियों में बाढ़ आती है तो अपने क्यों बांध नहीं बनवाया। अभय चौटाला ने कहा कि इतनी संख्या में जो कार्यकर्ता आज पहुंचे है। ये बदलाव की निशानी है। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर प्रदेश को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने हरियाणा में बढ़ते अपराध का भी जिम्मेदार मुख्यमंत्री को बताया।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बीजेपी का राहुल गांधी पर करारा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत हैं तो कोर्ट क्यों नहीं जाते?

BJP Lahesh Out On Rahul Gandhi:भारतीय जनता पार्टी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस के पास वोट चोरी के ठोस सबूत हैं, तो उसे अदालत का रुख करना चाहिए।

CJP Protest: CJP के प्रदर्शन से राहुल ने क्यों किया किनारा , यहां जानें इनसाइड स्टोरी

CJP Protest:दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की बात सामने आई है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में पुलिस की तैनाती बढ़ाने और उत्तर प्रदेश व हरियाणा से लगने वाली सीमाओं पर सघन जांच किए जाने का दावा किया गया है। पुलिस को आशंका है कि यदि प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़े या हिंसा हुई, तो कानून-व्यवस्था की स्थिति

'अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात...', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी पर बरसे खरगे; कल CJI सूर्यकांत से करेंगे मुलाकात

Kharge CJI meeting: मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग की स्वायत्तता को कमजोर करके 'वोट चोरी' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया है कि वह और राहुल गांधी सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast