Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: अभय चौटाला को धमकी का मामला, हाईकोर्ट में प्रशासन ने सौंपा जवाब

Haryana News: अभय चौटाला को धमकी का मामला, हाईकोर्ट में प्रशासन ने सौंपा जवाब

Haryana News:चंडीगढ़ में इनेलो नेता अभय चौटाला को मिली धमकी के मामले में प्रशासन ने पंजाबऔर हरियाणा हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। प्रशासन की ओर से डीएसपी लक्ष्य पांडे ने शपथ-पत्र के माध्यम से स्थिति रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष रखी।

शपथपत्र में बताया गया है कि 15 जुलाई 2025 को अभय चौटाला को विदेशी नंबर से धमकी मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की प्रक्रिया जारी है।प्रशासन ने कोर्ट को अवगत कराया कि धमकी देने वाले की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज़ किए गए हैं और विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक कदम भी उठाए गए हैं।

जल्द होगी ठोस कार्रवाई 

हाईकोर्ट ने मामले में दाखिल जवाब को रिकॉर्ड पर लेते हुए जांच की प्रगति पर नज़र रखने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

केरल कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, रिजिजू बोले- एंटी-इंडिया गैंग एकजुट

Kerla Congress CJI Resigns:देश की राजनीति में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस की केरल इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सीजेआई से इस्तीफे की मांग कर दी। इसके बाद

'राहुल गांधी की राजनीति हवा-हवाई...', विपक्ष पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर; सुप्रीम कोर्ट मार्च को बताया नाटक

Anurag Thakur on Supreme Court march: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें "हवा-हवाई" नेता बताया और उन पर खोखले बयान देने, निराधार आरोप लगाने और देश भर में 'अनावश्यक हंगामा' मचाने का आरोप लगाया। ठाकुर की यह टिप्पणी विपक्षी दल 'इंडिया' के सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करने और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर न्यायिक हस्तक्षेप की मांग करने के जवाब में आई है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA Bloc, SIR-CEC के खिलाफ दाखिल की याचिका

SIR-CEC petition files: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर 'इंडिया ब्लॉक' के नेतृत्व में मार्च निकाला। इस बीच, विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है, जिसमें SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast