
Haryana News:चंडीगढ़ में इनेलो नेता अभय चौटाला को मिली धमकी के मामले में प्रशासन ने पंजाबऔर हरियाणा हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। प्रशासन की ओर से डीएसपी लक्ष्य पांडे ने शपथ-पत्र के माध्यम से स्थिति रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष रखी।
शपथपत्र में बताया गया है कि 15 जुलाई 2025 को अभय चौटाला को विदेशी नंबर से धमकी मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की प्रक्रिया जारी है।प्रशासन ने कोर्ट को अवगत कराया कि धमकी देने वाले की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज़ किए गए हैं और विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक कदम भी उठाए गए हैं।
जल्द होगी ठोस कार्रवाई
हाईकोर्ट ने मामले में दाखिल जवाब को रिकॉर्ड पर लेते हुए जांच की प्रगति पर नज़र रखने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment