HARYANA NEWS: भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे अभय चौटाला, कहा- भाजपा और कांग्रेस पानी नहीं ला सकती

HARYANA NEWS:  भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे अभय चौटाला, कहा- भाजपा और कांग्रेस पानी नहीं ला सकती

HARYANA NEWS: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने भाजपा और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनेलो ही लोगों की समस्याओं को उठाने का काम करती है पिछले दिनों BBMB के मामले पर कांग्रेस सिर्फ ब्यानबाज़ी तक सिमित रह गई, जबकि इनेलो नें इस मुद्दे पर प्रदेश मे प्रदर्शन भी किया। अब बिजली के tarrif बढ़ा दिए गए, जिसका हमने विरोध किया, बिजली मंत्री कहते है हमने Tariff नहीं बढ़ाया है। लोगों के बिजली के बिल 4 गुना आये है।

अभय चौटाला ने कहा कि हमने फैसला किया है की कल इस मुद्दे पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कर सरकार को चेताने का काम करेंगे। पंचकूला में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन होगा। इस मुद्दे पर सरकार को मजबूर करेंगे। प्रदेश मे क़ानून व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर जैसे शांत जिले मे कानून व्यवस्था खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि नफे सिंह राठी हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या कर दी गयी 2 साल हो गयी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है, जिनका नाम FIR में है उनपर कार्रवाई नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री ने 3 मंत्रियों की कमेटी बनाई- अभय चौटाला

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मामले पर अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नें 3 मंत्रियों की कमेटी बनाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वाईस चांसलर के पास बड़ी ताकत है, उसपर ये लोग कार्रवाई नहीं कर सकते। सरकार बातें बड़ी-बड़ी करती है, लेकिन काम नहीं होता। HAU के वाईस चांसलर को गिरफ्तार करना चाहिए।

भाजपा और कांग्रेस पानी नहीं ला सकती- अभय चौटाला  

SYL को लेकर होने वाली बैठक पर अभय चौटाला ने कहा कि बैठक के बाद पंजाब का मुख्यमंत्री बयान देंगे कि हमारे पास देने को पानी नहीं है। पानी हमारी सरकार आने पर ही मिलेगा, भाजपा और कांग्रेस पानी नहीं ला सकती।

Leave a comment